हनोई: वियतनाम में एक अमेरिका की मशहूर महिला व्यवसायी के साथ कुछ ऐसा हुआ की आपको भी हैरानी होगी। दरअसल हुआ यूं की एक बच्चे को गोद में उठाने के बाद उसे पता चला कि वह बच्चा नहीं, बल्कि एक शादीशुदा गबरू मर्द है। हालांकि अपने छोटे कद और मासूम चेहरे के कारण वह किसी बच्चे से कम नजर नहीं आ रहा था।
मिशेल मून उद्यमियों के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। तभी मंच पर एक बच्चा उन्हें फूलों का गुलदस्ता देने के लिए चढ़ा। उसे देखकर मिशेल अभिभूत हो गईं। उन्होंने गुलदस्ता लेकर खुशी से बच्चे को गोद में उठा लिया और सेल्फी ली। तभी नीचे से एक महिला ने कहा, मिशेल उस लडक़े को नीचे उतार दीजिए, वह मेरा पति है। यह सुनकर मिशेल झेंप गईं। उन्होंने तुरंत उस व्यक्ति को गोद से नीचे उतार दिया।







कार्यक्रम में मौजूद करीब 3,000 लोग इस अप्रत्याशित वाकये को देखकर हंस पड़े। जिस शख्स को मिशेल ने बच्चा समझकर अपनी गोद में उठाया था, वह बौना 46 साल का शादीशुदा आदमी था। हालांकि उसकी कम लंबाई का कारण पता नहीं चला।
अल्टीमो अंडरगारमेंट्स कंपनी की संस्थापक मिशेल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस सज्जन की तस्वीर जारी की। साथ ही लिखा, मैंने इन्हें छह साल का बच्चा समझकर गोद में उठाया था, लेकिन यह पूरे सयाने हैं। कुछ लोगों ने मिशेल के इस ट्विट को उनकी कंपनी के प्रचार का हथकंडा बताया है। हांलाकि कंपनी ने इस बात को खारिज कर दिया है।