इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने वर्ल्ड बैंक से मध्यस्थता अदालत स्थापित कर पाकिस्तान और भारत के बीच जल विवाद सुलझाने के लिए प्रमुख भूमिका निभाने को कहा है। सरकारी रेडियो पाकिस्तान की रिपोर्ट के अनुसार शरीफ ने वर्ल्ड बैंक की मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृस्तलीना जार्जियावा के साथ मुलाकात के दौरान यह बात कही।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
रिपोर्ट के मुताबिक, कृस्तलीना भारत के साथ जल विवाद तथा अन्य मुद्दों पर चर्चा के लिए आज प्रतिनिधिमंडल के साथ पाकिस्तान पहुंचीं। रिपोर्ट में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के हवाले से कहा गया है, शरीफ ने मध्यस्थता अदालत गठित कर वर्ल्ड बैंक से पाकिस्तान और भारत के बीच जल विवाद के समाधान के लिए प्रमुख भूमिका निभाने को कहा।
पाकिस्तानी अधिकारियों के अनुसार वह पाकिस्तान से भारत आएंगी और सिंधु जल संधि और पाकिस्तान के साथ जल विवाद समेत अन्य मुद्दों पर बातचीत करेंगी।