1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन: लू के मद्देनजर पीला अलर्ट बरकरार

चीन: लू के मद्देनजर पीला अलर्ट बरकरार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 25, 2016 10:20 am IST,  Updated : Jun 25, 2016 10:21 am IST

चीन के दक्षिणी और उत्तरी क्षेत्रों में लू के मद्देनजर पीले अलर्ट को बरकरार रखा गया है। इन क्षेत्रों में तापमान 35 से 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

china - India TV Hindi
china

बीजिंग: चीन के दक्षिणी और उत्तरी क्षेत्रों में लू के मद्देनजर पीले अलर्ट को बरकरार रखा गया है। इन क्षेत्रों में तापमान 35 से 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। चीन में चार स्तरीय रंग चेतावनी प्रणाली हैं। इसमें सबसे गंभीर स्तर के लिए लाल, उससे बेहतर के लिए नारंगी, पीला और फिर नीला स्तर है।

चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, यांगत्जे नदी और उत्तरी चीन के मध्य भागों में दिन के समय अधिकतम तापमा्न 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने का अनुमान है। गुआंग्डोंग, जियांग्शी और फुजियान प्रांत के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। केंद्र ने शनिवार सुबह से रविवार सुबह तक अन्हूई, झेजियांग, तिब्बत, किगघई, हेनान और गुइझू के भागों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

केंद्र ने सभी लोगों खासकर वृद्ध, बच्चों और कमजोर लोगों को दोपहर के वक्त बाहर न निकलने की सलाह दी है।साथ ही स्थानीय अधिकारियों से अत्यधिक एयर कंडीशनर के प्रयोग से लगने वाली आग की घटनाओं के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी है। एनएमसी ने देश के पूर्वोत्तर, पूर्वी और पश्चिमोत्तर हिस्सों में बुधवार से गुरुवार के बीच तूफान की चेतावनी भी दी है। इस संबंध में नीला अलर्ट जारी किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश