1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जरदारी ने अमेरिका को पाकिस्तान के साथ संबंध सुधारने को कहा

जरदारी ने अमेरिका को पाकिस्तान के साथ संबंध सुधारने को कहा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 11, 2016 05:54 pm IST,  Updated : Jun 11, 2016 05:54 pm IST

आसिफ अली जरदारी ने आतंकवाद के खात्मे के लिए अमेरिका को पाकिस्तान के साथ संबंध सुधारने और भरोसा करने को कहा।

आसिफ अली जरदारी- India TV Hindi
आसिफ अली जरदारी

इस्लामाबाद: हाल ही में बलूचिस्तान में एक ड्रोन हमले में अफगान तालिबान प्रमुख की हत्या हो गई थी। जिसके बाद पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने आतंकवाद के खात्मे के लिए अमेरिका को पाकिस्तान के साथ संबंध सुधारने और भरोसा करने को कहा। 2008 से 2013 तक राष्ट्रपति रहे जरदारी ने अमेरिकी कांग्रेस के उन सांसदों को भी चुनौती दी जिन्होंने अफगानिस्तान में अमेरिकी हितों के खिलाफ कई हमलों के लिए जिम्मेदार कुख्यात हक्कानी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई के प्रति पाकिस्तान के इरादे और उसकी कटिबद्धता पर संदेह प्रकट किया है।

जरदारी ने शिकागो ट्रिब्यून में एक आलेख में लिखा है, पाकिस्तान के प्रति यह नजरिया रखने वाले कांग्रेस के किसी भी धड़े को मैं चुनौती देना चाहूंगा कि वह पाकिस्तान में आएं और हमारी एकजुटता तथा संकल्प के गवाह बनें। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को खत्म करने के लिए अमेरिका और पाकिस्तान को विश्वास का स्तर बढ़ाना चाहिए और संबंध सुधारने चाहिए।

द नेशन ने आलेख में उनको उद्धृत करते हुए लिखा है, संदेह करने वालों को जानना चाहिए कि पाकिस्तान इस लड़ाई में तकरीबन 5,000 सैनिक और कई हजार नागरिकों को खो चुका है। संघीय प्रशासित जनजातीय इलाकों में आतंकवादी नेटवर्क के खिलाफ अभियान में ये नुकसान हुआ है। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता ने पाकिस्तान को आठ एफ 16 विमानों की बिक्री रोकने के लिए भी पाकिस्तान की आलोचना की और कहा कि यह फैसला निरर्थक है। अमेरिकी कांग्रेस ने हक्कानी नेटवर्क के खिलाफ पाकिस्तान की कार्रवाई को असंतोषप्रद बताकर जेट विमानों के लिए वित्तपोषण रोक दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश