1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान के वाहन में सवार थे एक ही परिवार के 25 लोग, खाईं में गिरने से 8 सदस्यों की हो गई मौत

पाकिस्तान के वाहन में सवार थे एक ही परिवार के 25 लोग, खाईं में गिरने से 8 सदस्यों की हो गई मौत

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Jun 09, 2023 03:51 pm IST,  Updated : Jun 09, 2023 03:51 pm IST

उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में एक वाहन खाईं में जा गिरा। इससे उसमें सवार एक ही परिवार के 25 सदस्यों में से 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि अन्य 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से 4 सदस्यों की हालत नाजुक बनी है।

पाकिस्तान में खाईं में गिरी बस के उड़े परखच्चे (प्रतीकात्मक)- India TV Hindi
पाकिस्तान में खाईं में गिरी बस के उड़े परखच्चे (प्रतीकात्मक) Image Source : AP

उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में भीषण वाहन दुर्घटना हुई है। वाहन में एक ही परिवार के 25 सदस्य सवार थे। अचानक यह वाहन पहाड़ पर चढ़ते समय खाईं में जा गिरा। इससे 2 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गई। अन्य सदस्य घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ बचाव और राहत दल व ग्रामीणों ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इसके बाद घायलों को निकाला गया। कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दुर्घटना उत्तर पश्चिम पाकिस्तान के पहाड़ी इलाके में हुई। लोगों के अनुसार एक यात्री वाहन परिवार के 25 सदस्य यात्रा कर रहे थे। मगर उन्हें क्या पता था कि उसके एक तिहाई सदस्यों की यह आखिरी यात्रा साबित होगी। अचानक बस के खाई में गिर जाने से परिवार के 8 सदस्यों का साथ हमेशा के लिए छूट गया। दुर्घटना में 17 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि वाहन में एक ही परिवार के 25 लोग सवार थे और अपर दीर से चित्राल जा रहे थे। बृहस्पतिवार को लोवारी टॉप के पास कोछन गोल में एक मोड़ पर चालक के वाहन पर से नियंत्रण खो देने के कारण हादसा हुआ। बचाव अभियान में लगे अधिकारियों के मुताबकि, घायलों में से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। (PTI)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश