1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Afghanistan News: काबुल में मस्जिद के पास बम ​धमाका, 8 लोगों की मौत, 18 घायल

Afghanistan News: काबुल में मस्जिद के पास बम ​धमाका, 8 लोगों की मौत, 18 घायल

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Aug 06, 2022 08:28 am IST,  Updated : Aug 06, 2022 08:28 am IST

Afghanistan News: यह बम विस्फोट पश्चिमी काबुल के शिया बहुल सर-ए करेज़ क्षेत्र में हुआ। प्रारंभिक रिपोर्टों में दो लोगों की मौत की जानकारी दी गई थी, लेकिन बाद में कुछ घायलों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़ गई।

Bomb Blast in Kabul- India TV Hindi
Bomb Blast in Kabul Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • बम विस्फोट पश्चिमी काबुल के शिया बहुल सर-ए करेज़ क्षेत्र में हुआ
  • बम विस्फोट की तत्काल किसी ने नहीं ली है जिम्मेदारी
  • बम धमाकों से लोगों की सुरक्षा पर उठने लगे सवाल

Afghanistan News: अफगानिस्तान में तालिबानियों के शासन की शुरुआत होने के बाद से ही बम ब्लास्ट की घटनाएं बढ़ी हैं। ताजा मामला अफ​गानिस्तान की राजधानी काबुल में एक गाड़ी में बम विस्फोट का है। जानकारी के अनुसार अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक मस्जिद के पास शुक्रवार को एक गाड़ी में बम विस्फोट होने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गये। तालिबान के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

घायलों की मौत से मृतकों की संख्या बढ़ी

काबुल के पुलिस प्रमुख के लिए तालिबान द्वारा नियुक्त प्रवक्ता खालिद ज़ादरान के अनुसार यह बम विस्फोट पश्चिमी काबुल के शिया बहुल सर-ए करेज़ क्षेत्र में हुआ। प्रारंभिक रिपोर्टों में दो लोगों की मौत की जानकारी दी गई थी, लेकिन बाद में कुछ घायलों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़ गई। इस बम विस्फोट की तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। 

बम धमाकों से लोगों की सुरक्षा पर उठने लगे सवाल

अफगानिस्तान में सार्वजनिक स्थानों पर बम धमाकों से स्थानीय लोगों की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। 30 जुलाई को भी अफगानिस्तान की राजधानी काबुल एक क्रिकेट मैच के दौरान हुए बम धमाका हुआ था। काबुल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान की शपागीजा टी20 क्रिकेट लीग का एक मुकाबला खेला जा रहा था, जब वहां आत्मघाती धमाका हुआ और हड़कंप मच गया। इस धमाके में कई लोगों की मौत हो गई थी और कुछ लोग घायल भी हो गए। लाइव मैच के दौरान हुए ब्लास्ट के बाद कुछ देर के लिए स्टेडियम में अफरा-तफरी मच गई थी। दोनों टीमों के खिलाड़ियों को बंकर के अंदर ले जाया गया। हैरानी की बात यह है कि जब यह हमला हुआ तब संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी भी स्टेडियम में मौजूद थे। 

12 जून को कुनार में हुआ था बम विस्फोट

इससे पहले 12 जून को अफगानिस्तान के कुनार में हुए विस्फोट हुआ था। इसमें एक तालिबान सदस्य की मौत हो गई। इस विस्फोट में नागरिक सहित छह अन्य घायल हो गए थे। कुनार के केंद्र असदाबाद शहर में यह विस्फोट हुआ, जब तालिबान के सुरक्षा बलों के वाहन में लगाए गए लैंडमाइन में विस्फोट हो गया। लैंडमाइन को इस्लामिक अमीरात के वाहन में रखा गया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कई नागरिकों को नुकसान पहुंचा है।

इससे पहले स्पिन बोल्डक जिले में हुआ था विस्फोट

इससे पहले अफगानिस्तान के स्पिन बोल्डक जिले में विस्फोट हुआ था, जिसमें पांच तालिबानी सदय्य और एक नागरिक मारे गए थे। स्थानीय मीडिया बताया था कि कांधार के स्पिन बोल्डक जिले में सड़क किनारे आईईडी विस्फोट हुआ था, जिसमें तालिबान के पांच सदस्य और एक नागरिक की मौत हो गई। वहीं, इस समूह का एक अन्य सदस्य घायल हो गया। यह विस्फोट गुरुवार 09 जून की सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश