1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. हैदराबाद-फुकेट के लिए उड़ान भरते टूटा एयर इंडिया के विमान का नोज-ह्वील, रनवे पर दिखा घर्षण

हैदराबाद-फुकेट के लिए उड़ान भरते टूटा एयर इंडिया के विमान का नोज-ह्वील, रनवे पर दिखा घर्षण

 Published : Mar 11, 2026 02:18 pm IST,  Updated : Mar 11, 2026 03:49 pm IST

थाईलैंड के फुकेट में एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटना का शिकार हो गया। एयर इंडिया के अनुसार विमान के नोज-ह्वील में समस्या आई है। इसके बाद फुकेट में दूसरे विमानों का संचालन भी बाधित हुआ।

नोज-ह्वीट टूटने के बाद रन-वे पर घर्षण करता विमान।- India TV Hindi
नोज-ह्वीट टूटने के बाद रन-वे पर घर्षण करता विमान। Image Source : X@CAPT_CK

Air India Plane Crash: एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान ने हैदराबाद-फुकेट (थाईलैंड) की उड़ान भरने के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गया। यह दुर्घटना फुकेट एयरपोर्ट पर हुई। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में विमान की नोज-व्हील टूट गई, जो रनवे पर घर्षण करते देखी गई। एयरलाइन ने बुधवार को दुर्घटना की पुष्टि की है। 

रनवे पर फंसा विमान

घटना के बाद फुकेत एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन निलंबित कर दिया गया, क्योंकि विमान रनवे पर फंस गया है।  बोइंग 737-मैक्स-8 विमान में सवार यात्रियों की संख्या की तत्काल जानकारी नहीं मिली। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने एक बयान में कहा, "हम पुष्टि करते हैं कि 11 मार्च को हमारी हैदराबाद-फुकेट उड़ान फुकेट एयरपोर्ट पर नोज व्हील में समस्या का सामना किया।" नोज व्हील विमान के लैंडिंग गियर सिस्टम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।" फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट flightradar24.com के अनुसार, फ्लाइट IX 938 ने हैदराबाद से निर्धारित प्रस्थान समय 6:20 बजे की बजाय 6:42 बजे उड़ान भरी और फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्थानीय समयानुसार 11:40 बजे इमरजेंसी लैंडिंग की।  

सभी यात्री सुरक्षित

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बयान में कहा, "क्रू ने सभी मानक प्रोटोकॉल का पालन किया और यात्रियों को सुरक्षित रूप से उतारा गया। यह घटना एक हार्ड लैंडिंग के कारण हुई प्रतीत होती है, जिसमें नोज लैंडिंग गियर को नुकसान पहुंचा और विमान रनवे पर फंस गया। फुकेट एयरपोर्ट का एकमात्र रनवे दुर्घटना के बाद बंद हो गया, जिससे कई उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा। कोई घायल नहीं हुआ और सभी यात्री (लगभग 133 यात्री, क्रू सहित) सुरक्षित उतारे गए। एयरपोर्ट अधिकारियों ने जांच के बाद विमान को हटाया और संचालन बहाल किया। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश