1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Iran-US सीजफायर के बावजूद मिडिल-ईस्ट में दोबारा जंग शुरू होने के बीच अराघची पहुंचे बीजिंग, चीन की चाल पर ट्रंप चौकन्ने

Iran-US सीजफायर के बावजूद मिडिल-ईस्ट में दोबारा जंग शुरू होने के बीच अराघची पहुंचे बीजिंग, चीन की चाल पर ट्रंप चौकन्ने

 Published : May 06, 2026 09:18 am IST,  Updated : May 06, 2026 12:46 pm IST

ईरान और अमेरिका में सीजफायर के बावजूद तेहरान मिडिल-ईस्ट में दोबारा मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहा है। हालांकि इजरायल और अमेरिका ईरानी हमले के खिलाफ अब जवाबी कार्रवाई नहीं कर रहे। ट्रंप ने साफ कह दिया है कि वह अब केवल रक्षात्मक रवैया ही अपनाएंगे।

ईरान के विदेश मंत्री...- India TV Hindi
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची (बाएं) और ईरान के समकक्ष वांग यी दाएँेेेेेेेे Image Source : AP

Iran-US ceasefire : ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर जारी होने के बावजूद तेहरान के विदेश मंत्री वांग यी ने बुधवार को बीजिंग में अपने ईरानी समकक्ष अब्बास अराघची से मुलाकात की। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने यह जानकारी दी, हालांकि इसमें आगे कोई विवरण नहीं दिए गए। ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस मुलाकात को लेकर चौकन्ने हैं। अमेरिका को आशंका है कि होर्मुज में ईरान की पकड़ मजबूत बनाए रखने के लिए चीन कोई नई चाल चल सकता है।

आगे क्या करने वाला है ईरान?

ईरान ने दोबारा मिडिल-ईस्ट में जंग की आग भड़काकर अमेरिका और इजरायल की टेंशन बढ़ा दी है। ऐसे में ट्रंप के सामने कड़ी चुनौती पेश आ गई है। इजरायल और अमेरिका अब युद्ध को लंबा नहीं खींचना चाहते। इसीलिए अमेरिका और इजरायल ने ईरान के हमले के बावजूद उस पर जवाबी हमले करने से परहेज कर रहे। ट्रंप कह रहे कि अभी भी ईरान-अमेरिका के बीच सीजफायर लागू है। जबकि ईरान लगातार अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहा है। ताकि समझौते के बिंदुओं पर अमेरिका को और अधिक झुकाया जा सके। 

अमेरिका को होर्मुज समस्या दूर होने की उम्मीद

यह ईरान युद्ध शुरू होने के बाद अब्बास अराघची की चीन की पहली यात्रा है। इसलिए इसे बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने उम्मीद जताई कि अराघची की इस यात्रा के दौरान बीजिंग तेहरान से होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपनी चंगुल ढीली करने की अपील दोहराएगा। 

ट्रंप की चीन यात्रा से पहले अराघची के बीजिंग पहुंचने से हलचल

अराघची की एक दिन की यह यात्रा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 14-15 मई को होने वाली आगामी बीजिंग यात्रा से ठीक एक हफ्ते पहले हो रही है। इस यात्रा के दौरान ट्रंप चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे और व्यापक व्यापार समझौते सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा करेंगे। सरकारी मीडिया ने यहां बताया कि वांग यी और अराघची (जो अमेरिका-ईरान युद्ध शुरू होने के बाद बीजिंग की अपनी पहली यात्रा पर हैं) ने अमेरिका द्वारा ईरानी बंदरगाहों को अवरुद्ध करने और तेहरान पर हॉर्मुज जलडमरूमध्य की नाकेबंदी हटाने के लिए दबाव डाले जाने से उत्पन्न मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। 

ईरान पर इजरायली हमला अवैध

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने अब्बास अराघची के साथ बैठक के दौरान कहा कि इजरायल-अमेरिका द्वारा तेहरान पर हमला अवैध है। बता दें कि चीन इससे पहले भी कई बार इजरायल और अमेरिका के हमले को अवैध करार दे चुका है। 

यह भी पढ़ें

इटली की प्रधानमंत्री की अश्लील तस्वीरें वायरल, मेलोनी ने एक्स पर पोस्ट के जरिये दी सफाई

ईरान के शॉपिंग सेंटर में लगी भीषण आग, 8 लोगों की मौत और 36 घायल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश