1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Bangladesh Violence Live: बांग्लादेश में कट्टरपंथियों ने काटा बवाल, लाचार दिख रही युनूस सरकार

Bangladesh Violence Live: बांग्लादेश में कट्टरपंथियों ने काटा बवाल, लाचार दिख रही युनूस सरकार

 Updated : Jan 06, 2026 08:46 am IST

Osman Hadi Death: इंकलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में हिंसा भड़क उठी है। हादी की मौत के बाद अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस ने हाई हाई लेवल बैठक बुलाई है।

Violence In Bangladesh - India TV Hindi
Violence In Bangladesh Image Source : PTI

Bangladesh Sharif Osman Hadi Death: बांग्लादेश के कई शहरों में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है। राजधानी ढाका में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। कई स्थानों पर आगजनी और पथराव की भी खबरें हैं। बांग्लादेश में हिंसा शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद भड़की है। हादी की मौत सिंगापुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान हुई थी बांग्लादेश में भड़की हिंसा को लेकर ताजा अपडेट्स जानने के लिए इंडिया टीम की डिजिटल टीम के साथ जुड़े रहें।

Bangladesh Violence Live Updates: उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में भड़की हिंसा

Auto Refresh
Refresh
  • 9:38 PM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    बांग्लादेश में भारत के पूर्व उच्चायुक्त पिनाक चक्रवर्ती का बयान, "आपराधिक और इस्लामिक ताकतें हावी"

    बांग्लादेश में हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर बांग्लादेश में भारत के पूर्व उच्चायुक्त पिनाक रंजन चक्रवर्ती का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, "बांग्लादेश में शासन व्यवस्था बहुत कमजोर है। इसलिए लोग इसका फायदा उठा रहे हैं। ये दक्षिणपंथी ताकतें, अपराधी और इस्लामी ताकतें स्थिति का लाभ उठा रही हैं..."

  • 6:51 PM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    बांग्लादेश में एंटी इंडिया प्रोटेस्ट ने पकड़ी तेजी, आगजनी और हिंसा उग्र

    बांग्लादेश में अराजकों ने एंटी इंडिया प्रोटेस्ट शुरू कर दिया है। वह बार-बार भारतीय दूतावासों और हिंदुओं व उनसे जुड़े प्रतिष्ठानों को निशाना बना रहे हैं। 

  • 6:03 PM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    ढाका में भारतीय दूतावास की सुरक्षा बढ़ाई गई

    बांग्लादेश की कट्टर इस्लामवादी भीड़ भारतीय दूतावास पर हमले का प्रयास कर रही है। दूतावास की तरफ भीड़ को मार्च करते देख सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

  • 5:41 PM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    बांग्लादेश हिंसा में एक हिंदू की पीट-पीट कर हत्या, शव में लगाई आग

    बांग्लादेश में हिंसा के दौरान एक हिंदू युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई और उसके बाद शव में आग लगा दी गई। 

  • 4:58 PM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    ढाका लाया गया उस्मान हादी का शव

    बांग्लादेश में शेख हसीना के विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी का शव सिंगापुर से ढाका लाया गया है, जहां उनके समर्थकों की भारी भीड़ जुटी है। बता दें कि उस्मान हादी को 12 दिसंबर को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी थी। इसके बाद उनका इलाज सिंगापुर में चल रहा था, जहां 18 दिसंबर को हादी की मौत हो गई। इसके बाद बांग्लादेश में हिंसा फैल गई है। 

  • 4:37 PM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    भारतीय उच्चायोग पर हमले को लेकर पूर्व विदेश सचिव का बयान, कहा-ये भारत विरोधी तत्वों को लुभाने का तरीका

    बांग्लादेश में हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर पूर्व विदेश सचिव और राज्यसभा सांसद हर्ष वर्धन श्रृंगला कहते हैं, "हमने भारतीय उच्चायोग और वाणिज्य दूतावासों के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों में कुछ तेजी देखी है... ये स्पष्ट रूप से भारत विरोधी तत्वों द्वारा आयोजित किए जा रहे हैं। यह चुनावों से पहले दबाव बढ़ाने और भारत विरोधी तत्वों को लुभाने का एक तरीका है। सत्ताधारी अंतरिम प्रशासन के कुछ तत्वों ने भी यही नीति अपनाई है, और हम जो देख रहे हैं वह उन भावनाओं को भुनाने का प्रयास है, जो मेरी राय में बांग्लादेश में अल्पसंख्यक भावनाएं हैं, लेकिन फिर भी आज के माहौल में अपनी आवाज उठा रही हैं।"

  • 3:38 PM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    दफ्तर पर हमले के बाद आया "डेली स्टार" का रिएक्शन, स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए बताया अंधेरे का दिन

    बांग्लादेश के नामी-गिरामी अखबर द डेली स्टार और प्रथम आलो पर हमले के बाद डेली स्टार का पहला रिएक्शन सामने आया है। द डेली स्टार ने कहा कि दो सबसे बड़े अखबारों दडेलीस्टार और प्रथमआलो पर हमला बांग्लादेश में स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए सबसे अंधेरे दिनों में से एक है।

  • 3:31 PM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    बांग्लादेश हिंसा पर पूर्व पीएम शेख हसीना के साथ रहे पूर्व मंत्री का पहला बयान, बोले-भारत को बेवजह इसमें घसीटा जा रहा

    उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में हुए विरोध प्रदर्शनों पर पूर्व पीएम हसीना के मंत्रिमंडल में मंत्री रहे मोहिबुल हसन चौधरी का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, "यह एक सुनियोजित रणनीति है और अब वह अमल में आ रही है। यह सरकार द्वारा प्रायोजित गतिविधि है... यह एक तयशुदा तरीका है, और वे भारतीय उच्चायोग के पास गए हैं, जिसके कारण हममें से किसी को भी पता नहीं हैं। हादी कांड से भारतीय उच्चायोग का क्या लेना-देना है? वे इसे बंद करवाना चाहते थे... सरकार को उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए थी। वे न केवल विफल रहे हैं, बल्कि उन्होंने ही उन्हें उकसाया भी है। आप एक ऐसा तरीका देख रहे हैं, जहां मौजूदा सरकार के सलाहकार ऊपर से उकसा रहे हैं और फिर पुलिस और सेना को चुप रहने के लिए कह रहे हैं जब वे अपने नुक्कड़ नाटक चला रहे हैं..." उन्होंने कहा कि भारत को बेवजह इस मामले में घसीटा जा रहा है। 

  • 2:35 PM (IST)
    Posted by Amit Mishra

    बांग्लादेश में कट्टरपंथियों ने काटा बवाल

    बांग्लादेश एक बार फिर हिंसा की आग में जल रहा है। बांग्लादेश की सड़कों पर कट्टरपंथियों ने कब्जा कर रखा है। कट्टरपंथियों के सामने युनूस सरकार लाचार है और बांग्लादेश की पुलिस सरेंडर कर चुकी है। आधी रात को कट्टरपंथियों ने जहां चाहा वहां आग लगा दी, जहां चाहा वहां तोड़फोड़ कर दी। कट्टरपंथी अपने साथ बुलडोजर लेकर चल रहे थे, जहां आवामी लीग का दफ्तर दिखा उसे बुलडोज कर दिया। कहीं अखबार के दफ्तर को फूंक दिया तो कहीं हिंदू को जिंदा जला दिया। सामने में जो पत्रकार दिखा उसकी पिटाई कर दी।

  • 2:10 PM (IST)
    Posted by Amit Mishra

    युनूस की सरकार को निभानी होगी जिम्मेदारी

    गंभीर रूप से बीमार पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ की कड़ी निंदा की है।  बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की ओर से कहा गया है कि मोहम्मद युनूस की अगुवाई वाली अंतरिम सरकार को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

  • 1:49 PM (IST)
    Posted by Amit Mishra

    गिराया जा रहा है हसीना के पिता का घर

    बांग्लादेश में भड़की हिंसा के बीच अंतरिम सरकार शेख हसीना के परिवार से बदला लेती हुई नजर आ रही है। धनमंडी में मौजूद ऐतिहासिक घर, जो पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के पिता का था, उसे गिराया जा रहा है। फरवरी में भी इस घर को एक हिंसक भीड़ ने निशाना बनाया था।

  • 12:27 PM (IST)
    Posted by Amit Mishra

    चटगांव में पुलिस कर्मियों समेत 4 लोग घायल

    चटगांव में भारतीय सहायक उच्चायोग के बाहर हिंसा भड़कने से 2 पुलिस कर्मियों समेत 4 लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार तड़के चटगांव के खुलशी इलाके में भारतीय दूतावास के कार्यालय के बाहर जमा हुए प्रदर्शनकारियों ने पत्थर फेंके और कार्यालय परिसर में तोड़फोड़ की।

  • 11:21 AM (IST)
    Posted by Amit Mishra

    मीडिया हाउस नहीं छापेंगे हथियार

    बांग्लादेश में भड़की हिंसा के बीच 3 प्रमुख मीडिया हाउस- द डेली स्टार, प्रोथोम अलो और द बिजनेस स्टैंडर्ड शुक्रवार को अपना अखबार को नहीं छापेंगे। प्रदर्शनकारियों ने द डेली स्टार और प्रोथोम अलो के दफ्तरों में तोड़फोड़ की थी, वहां आग दी थी। प्रोथोम अलो ने एक बयान में कहा, "ऑफिस पर हमला, तोड़फोड़ और आगजनी हुई, इसलिए इसका सामान्य संचालन जारी रखना संभव नहीं था।'' बिजनेस स्टैंडर्ड के कार्यालय पर हमला नहीं हुआ, मीडिया हाउस ने कहा कि वह शुक्रवार के संस्करण को नहीं छापेगा क्योंकि सुरक्षा चिंताओं के कारण प्रेस बंद है।

  • 10:43 AM (IST)
    Posted by Amit Mishra

    प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों पर किया हमला

    बांग्लादेश में बवाल और हिंसा के बीच प्रदर्शनकारियों ने जमकर उत्पात मचाया है। प्रदर्शनकारियों ने कई इमारतों और वाहनों को आग के हवाले करते हुए पत्रकारों पर भी हमला किया है। इंकलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में हिंसा भड़की है।

  • 10:36 AM (IST)
    Posted by Amit Mishra

    छायानौत संस्कृति भवन में तोड़फोड़

    बांग्लादेश में हिंसा के दौरान उन्मादी भीड़ ने देर रात धानमंडी स्थित छायानौत संस्कृति भवन में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। छायानौत संस्कृति भवन ढाका में स्थित एक प्रतिष्ठित सांस्कृतिक केंद्र और संगीत विद्यालय है, जो बंगाली भाषा, संगीत, नृत्य और संस्कृति को संरक्षित और बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। 

  • 10:03 AM (IST)
    Posted by Amit Mishra

    सीनियर पत्रकार पर हुआ हमला

    बांग्लादेश में हुई हिंसा के दौरान पत्रकारों को भी निशाना बनाया गया है। हिंसा को दौरान सीनियर बांग्लादेशी पत्रकार नूरुल कबीर पर गुस्साई भीड़ ने हमला किया। भीड़ ने उन्हें उनकी कार से खींच लिया और जमकर पीटा। नूरुल कबीर न्यू एज अखबार के एडिटर हैं।

  • 9:52 AM (IST)
    Posted by Amit Mishra

    प्रोथोम आलो के दफ्तार का हाल, देखें वीडियो

    बांग्लादेश में हुई हिंसा के दौरान प्रोथोम आलो ऑफिस में हमले के बाद का मंजर दिख रहा है। हिंसा के दौरान प्रदर्शनकारियों ने हमला करते हुए दफ्तर में आग लगा दी थी। हिंसा शरीफ उस्मान हादी की मौत को लेकर हो रहे प्रदर्शनों के बीच हुई है।

  • 9:29 AM (IST)
    Posted by Amit Mishra

    हिंसा के बीच बांग्लादेश लौटेंगे खालिदा जिया के बेटे

    बांग्लादेश में जारी हिंसा और तनाव के बीच पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे 25 दिसंबर को देश लौटेंगे। BNP तारिक रहमान की वापसी को खास बनाने के लिए खास इंतजाम कर रही है, क्योंकि उम्मीद है कि वह आम चुनाव के लिए पार्टी के कैंपेन में अहम भूमिका निभाएंगे।

  • 9:06 AM (IST)
    Posted by Amit Mishra

    पत्रकारों को बचाया गया

    बांग्लादेश में डेली स्टार पर हिंसक हमले के बाद 25 पत्रकारों को बचाया गया है। बीडी न्यूज के अनुसार, कावरान बाजार इलाके में भीड़ द्वारा द डेली स्टार के ढाका ऑफिस पर हमला करने के 4 घंटे से ज्यादा समय बाद, कम से कम 25 पत्रकारों को बचाया गया। हमलावरों ने शुक्रवार को आधी रात के कुछ ही समय बाद अंग्रेजी दैनिक के ऑफिस पर हमला किया था।

  • 9:05 AM (IST)
    Posted by Amit Mishra

    अवामी लीग का ऑफिस बुलडोजर से गिराया गया

    बांग्लादेश के राजशाही में इंकलाब मंच के नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद बढ़ते तनाव के बीच, एक स्थानीय अवामी लीग ऑफिस को बुलडोजर से गिरा दिया गया है। चश्मदीदों ने बताया कि शुक्रवार सुबह प्रदर्शनकारी पार्टी के कुमारपारा ऑफिस में एक बुलडोजर लाए और बिल्डिंग को गिरा दिया।

  • 8:46 AM (IST)
    Posted by Amit Mishra

    ढाका में प्रदर्शनकारियों ने क्या किया, देखें तस्वीरें

    ढाका में प्रोथोम आलो के ऑफिस की तस्वीरें, जिसे प्रदर्शनकारियों ने जला दिया था। मौके पर फायर ब्रिगेड मौजूद है। शेख हसीना के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के एक प्रमुख नेता उस्मान हादी की मौत के बाद, बांग्लादेश में अशांति फैल गई है, और राजधानी ढाका में 2 अखबारों के ऑफिस में आग लगा दी गई है। देश के 2 प्रमुख अखबारों- डेली स्टार और प्रोथोम आलो - की इमारतों में आग लगाई गई है।

  • 8:03 AM (IST)
    Posted by Amit Mishra

    भारतीय असिस्टेंट हाई कमीशन के आवास के पास हुआ हमला

    बांग्लादेश की पोर्ट सिटी चट्टोग्राम में भारतीय असिस्टेंट हाई कमीशन के आवास के पास हमले और तोड़फोड़ से तनाव पैदा हो गया है, जिससे सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं बढ़ गई हैं। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, बदमाशों ने इलाके में पत्थरबाजी और आगजनी की, जिससे वहां रहने वाले भारतीय हाई कमीशन के अधिकारियों और कर्मचारियों के परिवारों में दहशत फैल गई। स्थिति तनावपूर्ण बनी रही क्योंकि पुलिस ने हमलावरों को तितर-बितर करने और व्यवस्था बहाल करने के लिए कार्रवाई की। चट्टोग्राम मेट्रोपॉलिटन पुलिस कमिश्नर ने अशांति के बीच खुद इलाके का दौरा किया और बढ़ी हुई सुरक्षा का आश्वासन दिया।

  • 7:46 AM (IST)
    Posted by Amit Mishra

    निशाने पर आवामी लीग के सदस्य

    बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के गृह मामलों के सलाहकार जहांगीर आलम चौधरी ने पुलिस को निर्देश दिया है कि आवामी लीग के सदस्यों को बिना यह जांच किए कि उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज है या नहीं, देखते ही गिरफ्तार किया जाए। स्थानीय मीडिया ने इस बारे में जानकारी दी है। चौधरी ने यह बयान बुधवार दोपहर नारायणगंज जिले में दिया था।

  • 7:15 AM (IST)
    Posted by Amit Mishra

    बांग्लादेश में निशाने पर भारतीय राजनयिक

    बांग्लादेश में भारत विरोध प्रोटेस्ट भी हो रहा है। पिछले 36 घंटों में भारत के 4 राजनयिकों पर हमला हो चुका है। ढाका में जहां भारतीय उच्चायोग को टारगेट किया गया है वहीं चटगांव, राजशाही, खुलना में उच्चायोग के अफसरों पर हमला किया गया है। इससे पहले बुधवार को भी चटगांव में भारतीय हाईकमिशन के बाहर प्रोटेस्ट हुआ था। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ दिया था और भारत के खिलाफ नारेबाजी की थी।  

  • 7:13 AM (IST)
    Posted by Amit Mishra

    चुनाव प्रचार के दौरान हमलावरों ने मारी गोली

    उस्मान हादी पर तीन हमलावरों ने हमला किया था और उन्हें गोली मारी गई थी।  हमला उस समय किया गया था, जब वो  ढाका में चुनाव प्रचार कर रहे थे। हमले में घायल होने के बाद उन्हें एडवांस मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए सिंगापुर ले जाया गया था लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

  • 7:10 AM (IST)
    Posted by Amit Mishra

    बांग्लादेश में निशाने पर मीडिया

    इंकलाब मंच के नेता उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में हिंसा शुरू हो गई है। बांग्लादेश के अलग-अलग शहरों में अखबारों के दफ्तरों का टारगेट किया गया है। प्रदर्शन की आड़ में उपद्रवियों ने अखबार के दफ्तरों तोड़फोड़ की है। हिंसा उस वक्त की गई जब ऑफिस में कर्मचारी मौजूद थे। 

  • 7:04 AM (IST)
    Posted by Amit Mishra

    यूनुस ने की राजकीय शोक की घोषणा

    बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस ने इंकलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद शनिवार को एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। यूनुस ने घोषणा करते हुए कहा कि शोक के दिन सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी और स्वायत्त संस्थानों, शिक्षण संस्थानों, सरकारी और निजी इमारतों, साथ ही विदेशों में बांग्लादेश मिशनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

  • 7:00 AM (IST)
    Posted by Amit Mishra

    डेली प्रोथोम आलो के ऑफिस में तोड़फोड़

    बांग्लादेश में इंकलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी की मौत पर देश भर में फैले गुस्से के बीच प्रदर्शनकारियों ने देश के सबसे बड़े अखबार, डेली प्रोथोम आलो के ऑफिस में तोड़फोड़ की है। तोड़फोड़ के दौरान ऑफिस में आगजनी भी की गई है।

  • 6:56 AM (IST)
    Posted by Amit Mishra

    कौन थे उस्मान हादी?

    34 साल के उस्मान हादी ढाका यूनिवर्सिटी में पॉलिटिकल साइंस डिपार्टमेंट के स्टूडेंट थे। हादी का जन्म झलकाठी जिले में हुआ था और उनके पिता एक मदरसा टीचर थे। साल 2024 में शेख हसीना के खिलाफ हुए प्रदर्शनों के दौरन वो सुर्खियों में आए थे। जुलाई विद्रोह की सफलता के बाद हादी और उनके साथियों ने इंकलाब मंच बनाया था। 2026 के बांग्लादेशी आम चुनाव से पहले, हादी ने ढाका-8 निर्वाचन क्षेत्र के लिए एक स्वतंत्र राजनीतिज्ञ के रूप में अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की थी।

  • 6:52 AM (IST)
    Posted by Amit Mishra

    यूनुस ने बुलाई हाई लेवल बैठक

    बांग्लादेश में भड़की हिंसा के बीच अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। बांग्लादेश में हिंसा इंकलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी की मौत को बाद भड़की है। हादी की मौत के बाद भड़की हिंसा को देखते हुए यूनुस ने शुक्रवार दोपहर को हाई लेवल बैठक बुलाई है।म

  • 6:48 AM (IST)
    Posted by Amit Mishra

    डेली स्टार अखबार की बिल्डिंग पर हुआ हमला

    बांग्लादेश में हिंसा को दौरान राजधानी ढाका में डेली स्टार अखबार की बिल्डिंग पर हमला किया गया। यह हमला जुलाई विद्रोह के एक प्रमुख नेता और इंकलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद हुआ है। हादी को पिछले हफ्ते गोली मारी गई थी। उनकी मौत की खबर आते ही ढाका में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं।

  • 6:45 AM (IST)
    Posted by Amit Mishra

    क्या बोले अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस?

    अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस ने हादी की मौत के बाद कहा कि ‘जुलाई विद्रोह’ के निडर योद्धा और इंकलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी अब हमारे बीच नहीं रहे। यूनुस ने हादी के हत्यारों को पकड़ने के लिए त्वरित कार्रवाई का वादा किया और एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।

  • 6:43 AM (IST)
    Posted by Amit Mishra

    सिंगापुर में इलाज के दौरान हुई मौत

    बांग्लादेश में शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद हिंसा भड़क गई है। पिछले सप्ताह अज्ञात बंदूकधारियों ने हादी के सिर में गोली मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादी की मौत इलाज के दौरान सिंगापुर के एक अस्पताल में हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश