1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान में इस नेता ने संभाली मुख्यमंत्री पद की कमान, जानें कैसे चुने गए निर्विरोध

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान में इस नेता ने संभाली मुख्यमंत्री पद की कमान, जानें कैसे चुने गए निर्विरोध

 Published : Mar 02, 2024 04:41 pm IST,  Updated : Mar 02, 2024 04:41 pm IST

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता सरफराज बुगती को बलूचिस्तान का निर्विरोध सीएम चुना गया है।

सरफराज बुगती, बलूचिस्तान के सीएम। - India TV Hindi
सरफराज बुगती, बलूचिस्तान के सीएम। Image Source : GEO TV

कराची: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। बेहद नाटकीय ढंग से मुख्यमंत्री के लिए उम्मीदवारों की दावेदारी में सिर्फ एक नाम के अलावा कोई और सामने नहीं आया। ऐसे में बलूचिस्तान को निर्विरोध मुख्यमंत्री मिल गया है। यह वही अशांत बलूचिस्तान है, जहां पाकिस्तान में 8 फरवरी को चुनाव होने से पहले भी कई बम धमाके हुए थे और आधा दर्जन से ज्यादा लोग मारे गए थे। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सरफराज बुगती को शनिवार को अशांत बलूचिस्तान प्रांत का नया मुख्यमंत्री निर्विरोध चुन लिया गया।

बुगती ने आठ फरवरी को हुए आम चुनाव में पीपीपी के टिकट पर प्रांतीय विधानसभा का चुनाव लड़ने के लिए अंतरिम सरकार में कार्यवाहक गृह मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। बुगती ने शुक्रवार को असेंबली के सचिव ताहिर शाह को अपना नामांकन पत्र सौंपा था। उन्हें पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) का भी समर्थन प्राप्त है। शुक्रवार शाम पांच बजे तक किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया जिसके बाद बुगती को निर्विरोध विजेता घोषित कर दिया गया।

बुगती के सामने होगी कड़ी चुनौती

बुगती को नए मुख्यमंत्री के रूप में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा क्योंकि यह प्रांत अक्सर आतंकवाद और अलगाववादी हिंसा की चपेट में रहता है। आठ फरवरी को हुए आम चुनाव के बाद पीपीपी बलूचिस्तान में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और प्रांत में पीएमएल-एन तथा बलूच आवामी पार्टी के साथ गठबंधन सरकार बनायी। बलूचिस्तान जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की अगुवाई वाली सरकार में 2018 से 2022 तक बलूचिस्तान में सूचना मंत्री भी रहे। (भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश