1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. मिस्र की राजधानी काहिरा जा रही बस पर बरपा कहर, 14 यात्रियों की मौत और 25 घायल

मिस्र की राजधानी काहिरा जा रही बस पर बरपा कहर, 14 यात्रियों की मौत और 25 घायल

 Published : May 04, 2023 02:22 pm IST,  Updated : May 04, 2023 02:22 pm IST

दक्षिण पश्चिम मिस्र में काहिरा जा रही बस एक राजमार्ग पर ट्रक से टकरा गई। बताया जा रहा है कि यात्री बस की धीमी गति से चल रहे एक ट्रक से टक्कर हुई। इस हादसे में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई तथा 25 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों और स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : AP

दक्षिण पश्चिम मिस्र में काहिरा जा रही बस एक राजमार्ग पर ट्रक से टकरा गई। बताया जा रहा है कि यात्री बस की धीमी गति से चल रहे एक ट्रक से टक्कर हुई। इस हादसे में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई तथा 25 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों और स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। न्यू वैली प्रांत के गवर्नर मोहम्मद अल जमौत ने बताया कि यह दुर्घटना बुधवार देर रात हुई। उन्होंने एक बयान में कहा कि इस हादसे में 25 अन्य लोग घायल हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती करवाने तथा मृतकों के शवों को मुर्दाघर ले जाने के लिए मौके पर एंबुलेंस की 17 गाड़ियां भेजी गईं। हालांकि, बयान में विस्तार से नहीं बताया गया है कि दुर्घटना किस वजह से हुई है। एक स्थानीय दैनिक समाचारपत्र अल-शोरौक की खबर में एक अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि बस सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। उन्होंने, बताया कि बस 45 यात्रियों को लेकर राजधानी काहिरा जा रही थी। गौरतलब है कि मिस्र में वाहनों की तेज रफ्तार, खराब सड़क प्रबंधन, लचर यातायात कानूनों की वजह से हर साल दुर्घटनाओं में हजारों लोगों की मौत होती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश