1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.5 मापी गई तीव्रता

चीन में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.5 मापी गई तीव्रता

 Edited By: Shakti Singh
 Published : May 18, 2025 11:45 pm IST,  Updated : May 18, 2025 11:53 pm IST

चीन में दो दिन पहले भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। तब भी रिक्टर स्केल पर भूकंप के झटकों की तीव्रता 4.5 मैग्नीट्यूड मापी गई थी।

Representative Image- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

चीन में दो दिन के अंदर दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस बार भी भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार लोगों ने रात 11 बजे के करीब भूकंप के झटके महसूस किए। भूकंप का केंद्र धरती की सतह से 10 किलोमीटर नीचे था।

भारत के पड़ोसी देश चीन में शुक्रवार को सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस हुए थे। नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को चीन में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.5 मापी गई थी। ये भूकंप सुबह 6 बजकर 29 मिनट पर आया था। भूकंप का केंद्र जमीन के 10 किलोमीटर भीतर था।

एक सप्ताह के अंदर सात देशों में भूकंप

पिछले एक सप्ताह में कम से कम 7 देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भारत के पड़ोसी देश चीन और अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए हैं। नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी ने बताया है कि गुरुवार-शुक्रवार को देर रात अफगानिस्तान भूकंप के झटके लगे हैं। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4 मापी गई है। अफगानिस्तान में भूकंप देर रात 12 बजकर 47 मिनट पर भूकंप आया। इस भूकंप का केंद्र जमीन से 120 किलोमीटर भीतर था। इसके अलावा इन देशों में 11 से 18 मई के बीच भूंकप आया है।

  • टोंगा (6.4 तीव्रता, नेराफू, वावा’उ)
  • प्यूर्टो रिको (3.2 तीव्रता)
  • संयुक्त राज्य अमेरिका (4.5 तीव्रता, कोडियाक, अलास्का; 4.1 तीव्रता, टेनेसी)
  • इक्वाडोर (6.4 तीव्रता, गैलापागोस द्वीपसमूह)
  • म्यांमार (5.2 तीव्रता, क्याउक्से, मांडले)
  • ग्वाटेमाला (4.0 तीव्रता, चंपेरिको के पास)
  • कनाडा (4.0 और 4.1 तीव्रता, पोर्ट हार्डी, बीसी)

क्यों आते हैं भूकंप?

भारत समेत पूरी दुनिया में वर्तमान समय में भूकंप की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हमारी धरती के भीतर 7 टेक्टोनिक प्लेट्स हैं। ये प्लेट्स लगातार अपने स्थान पर घूमते रहती हैं। हालांकि, ये प्लेट्स कई बार फॉल्ट लाइन पर टकराती हैं, जिससे घर्षण पैदा होता है। इस घर्षण से निकली ऊर्जा बाहर निकलने का रास्ता तलाशती हैं। इसी कारण धरती पर भूकंप की घटनाएं देखने को मिलती हैं।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश