1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. China News: भीषण गर्मी को मात देते चीन के ‘स्पंज शहर’, बाढ़ रोकने के लिए किया था ये उपाय

China News: भीषण गर्मी को मात देते चीन के ‘स्पंज शहर’, बाढ़ रोकने के लिए किया था ये उपाय

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Jul 18, 2022 08:14 pm IST,  Updated : Jul 18, 2022 08:14 pm IST

China News: शहरी बाढ़ को रोकने के लिए बनाए गए बुनियादी ढांचे शहरी गर्मी को रोकने के लिहाज से भी फायदेमंद हैं। 708 शहरी पार्कों, वाटरफ्रंट के सामने लाइन में लगे पेड़ों के बीच सैर करने की जगह के साथ झुहाई एक ऐसा पर्यटन स्थल है जिसे वन शहर के रूप में जाना जाता है।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image Image Source : AP

China News: शहरी बाढ़ को रोकने के लिए बनाए गए बुनियादी ढांचे शहरी गर्मी को रोकने के लिहाज से भी फायदेमंद हैं। ‘गुआंगडोंग-हांगकांग-मकाओ ग्रेटर बे एरिया’ में 24 लाख की आबादी वाला एक शहर है झुहाई। आप दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले क्षेत्र के केंद्र में एक ऐसे शहर की कल्पना बमुश्किल ही कर सकते हैं। लेकिन 708 शहरी पार्कों, वाटरफ्रंट के सामने लाइन में लगे पेड़ों के बीच सैर करने की जगह के साथ झुहाई एक ऐसा पर्यटन स्थल है जिसे वन शहर के रूप में जाना जाता है। झुहाई हालांकि हमेशा से इतना हरा-भरा नहीं था। 2014 के अंत में, चीन की सरकार ने एक आदेश जारी किया जिसके तहत ‘स्पंज शहरों’ को बढ़ावा देने की बात कही गई। राष्ट्रीय स्तर पर 30 शहरों में प्रायोगिक आधार पर 1.2-18 अरब RMB (चीनी मुद्रा) के साथ चीन ने बाढ़ रोकने के लिए शहरी डिजाइन विकसित करने पर जोर दिया। 

बाढ़ की समस्याओं को कम करने में 'स्पंज शहर' सफल रहे

झुहाई ने 2016 से 115 वर्ग किलोमीटर ‘स्पंज शहर’ अवसंरचना विकसित की है जो शहर के कुल शहरी क्षेत्र का करीब एक चौथाई है। झुहाई में छिद्रयुक्त ईंट या छिद्रयुक्त कंक्रीट फुटपाथ, छिद्रयुक्त डामर सड़कें, हरित छतें, हरित ढलाव, जैव-प्रतिधारण घाटी, तालाब, वर्षा जल आर्द्रभूमि, घास के मैदान और वनस्पति बफर ज़ोन हैं। झुहाई के शहरी बाढ़ निरोधक उपाय शहरी गर्मी को रोकने में भी मददगार हैं। शहरी बाढ़ की समस्याओं को कम करने में तो 'स्पंज शहर' सफल रहे हैं। 

इससे शहरी में गर्मी से होने वाली मौतों को कम करने का उनका एक और लाभ भी है। समूचे यूरोप में, यह अनुमान लगाया गया है कि 2020 की भीषण गर्मी की घटनाओं के कारण फ्रांस, बेल्जियम, नीदरलैंड और ब्रिटेन में कुल 6,340 अतिरिक्त मौतें हुईं। इस बीच, ब्रिटिश कोलंबिया, कनाडा में, 2021 की गर्मी के कारण कुछ ही हफ्तों में 569 और मौतें हुईं। 

बाढ़ को काबू करने से शहरी गर्मी को रोकने के लिए भी बड़े लाभ हो सकते हैं

‘स्पंज सिटी’ सिस्टम के माध्यम से हालांकि शहरी बाढ़ को काबू करने से शहरी गर्मी को रोकने के लिए भी बड़े लाभ हो सकते हैं। उदाहरण के लिए, चीन के ग्वांगझाऊ में एक स्टडी ने सुझाव दिया कि छिद्रयुक्त ईंटों और सरंध्र कंक्रीट को अपनाने से फुटपाथ की सतह का तापमान क्रमशः 12 और 20 डिग्री सेल्सियस कम हो सकता है। हवा के तापमान को एक डिग्री सेल्सियस तक कम किया जा सकता है। एक ‘स्पंज शहर’ शहरी बाढ़ और शहरी गर्मी के शमन के तालमेल का एहसास कर सकता है। इस लाभ को उन देशों में लागू किया जा सकता है जो पहले से ही कम प्रभाव वाली जल प्रबंधन व्यवस्थाओं को स्थापित कर चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश