1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भूकंप के झटकों से हिला पाकिस्तान, घरों से बाहर भागे लोग, जानिए रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता?

भूकंप के झटकों से हिला पाकिस्तान, घरों से बाहर भागे लोग, जानिए रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता?

 Published : May 05, 2025 04:37 pm IST,  Updated : May 05, 2025 05:28 pm IST

पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के डर से लोग घरों से बाहर निकल आए। पाकिस्तान में ये भूकंप सोमवार को शाम चार बजे के आसपास आया है।

भूकंप के झटके- India TV Hindi
भूकंप के झटके Image Source : INDIA TV

पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। सोमवार को 4.2 तीव्रता का भूकंप आया है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मॉलॉजी (NCS) ने बताया कि भूकंप शाम को 4 बजकर 5 मिनट पर आया है। भूकंप के झटकों के डर से लोग घर छोड़कर बाहर आ गए। एनसीएस के अनुसार, भूकंप का केन्द्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था, जिसका अक्षांश 36.60 उत्तर तथा देशान्तर 72.89 पूर्व था। 

अफगानिस्तान में भी आया भूकंप

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मॉलॉजी ने ये भी बताया कि पाकिस्तान के साथ ही सोमवार को अफगानिस्तान में भी 4.2 तीव्रता का भूकंप आया है। एनसीएस के अनुसार, अफगानिस्तान में भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। इसके बाद भी भूकंप के झटकों की आशंका बनी हुई है।

पहले भी आया था पाकिस्तान में भूकंप

इसके पहले पाकिस्तान में 30 अप्रैल को रात 9 बजकर 58 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। तब भूकंप की तीव्रता 4.4 आंकी गई थी। तब इसका केंद्र हिंदू कुश क्षेत्र में 185 किलोमीटर की गहराई पर था। स्वात और आसपास के इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

2005 में आए भूकंप में गई थी 74 हजार लोगों की जान

बता दें कि पाकिस्तान भूकंपों के लिए बेहद संवेदनशील है। पाकिस्तान में साल 2005 में 7.6 तीव्रता का विनाशकारी भूकंप आया था। इसमें 74,000 से अधिक लोग मारे गए थे। यह पाकिस्तान का सबसे शक्तिशाली और विनाशकारी भूकंप था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश