1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गया अफगानिस्तान का बामियान प्रांत, 3 विदेशी नागरिकों समेत 4 लोगों की हुई मौत

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गया अफगानिस्तान का बामियान प्रांत, 3 विदेशी नागरिकों समेत 4 लोगों की हुई मौत

 Published : May 18, 2024 10:50 am IST,  Updated : May 18, 2024 10:50 am IST

अफगानिस्तान के बामियान प्रांत में बंदूकधारियों ने तीन विदेशी नागरिकों समेत चार लोगों की हत्या कर दी है। बंदूकधारियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसमें सात अन्य लोग घायल भी हुए हैं।

Afghanistan taliban- India TV Hindi
Afghanistan taliban Image Source : AP

इस्लामाबाद: अफगानिस्तान में शुक्रवार देर शाम कई बंदूकधारियों ने गोलीबारी की जिसमें तीन विदेशी नागरिकों समेत कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। तालिबान के एक प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी दी है। तालिबान के प्रवक्ता ने बताया कि बामियान प्रांत में गोलीबारी की घटना हुई है। गोलीबारी की घटना को लेकर चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि अंधाधुंध फायरिंग में सात लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए स्थानीयअस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

किसी ने नहीं ली जिम्मेदारी 

तालिबान के प्रवक्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। किसी भी संगठन ने फिलहाल हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। तालिबान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल मतीन कानी के अनुसार, हमले में चार विदेशी नागरिकों सहित सात अन्य लोग घायल भी हो गए। घायल विदेशी नागरिकों के बार में अभी तक पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। 

फायरिंग के पीछे कौन  

माना जा रहा है कि बामियान प्रांत में हुए इस हमले के पीछे अफगानिस्तान में तालिबान के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी इस्लामिक स्टेट के सहयोगियों का हाथ हो सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि, आईएस आतंकियों ने देशभर में स्कूलों, अस्पतालों, मस्जिदों और अल्पसंख्यक शिया इलाकों पर पहले भी कई हमले किए हैं। 

पहले भी हुई हैं घटनाएं 

बता दें कि, अफगानिस्तान में फायरिंग की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी यहां इस तरह की घटनाएं देखने को मिलती रही हैं। हाल ही में एक बंदूकधारी ने मस्जिद में अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें गोली लगने से कम से कम छह नागरिकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। यह घटना हेरात प्रांत में हुई थी। (एपी)

यह भी पढ़ें:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश