1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Imran Khan Gadha Remark: "गधा, गधा ही रहता है," खुद की तुलना कर खूब ट्रोल हो रहे इमरान खान

Imran Khan Gadha Remark: "गधा, गधा ही रहता है," खुद की तुलना कर खूब ट्रोल हो रहे इमरान खान

 Published : May 07, 2022 08:03 pm IST,  Updated : May 07, 2022 08:03 pm IST

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान एक बार फिर से सोशल मीडिया पर अपने बयान को लेकर वायरल हो रहे हैं। उनके इस बयान पर खूब खिल्ली उड़ रही है।

Imran Khan's video clip viral on social media- India TV Hindi
Imran Khan's video clip viral on social media Image Source : TWITTER

Highlights

  • पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री का वीडियो वायरल
  • अपने बयान को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल
  • इमरान ने खुद की तुलना में दिया गधे का उदाहरण

Imran Khan Gadha Remark: जब इमरान खान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री थे तब भी अपनी फजीयत कराते रहते थे, जब सत्ता जाने वाली थी तब भी अपनी खूब जगहंसाई करवाई और अब पाकिस्तान की सत्ता से बेदखल होने के बाद भी इमरान खान अपनी फजीयत का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान एक बार फिर से सोशल मीडिया पर अपने बयान को लेकर वायरल हो रहे हैं। उनके इस बयान पर खूब खिल्ली उड़ रही है।

गधे से की तुलना!

दरअसल, सोशल मीडिया पर इमरान खान के इंटरव्यू का एक क्लिप वायरल हो रहा है। इस वीडियो में इमरान खान कह रहे हैं, "मैं ब्रिटिश समाज का हिस्सा भी था, उन्होंने मेरा स्वागत किया, बहुत कम लोगों को ब्रिटिश सोसाइटी इस तरह स्वीकार करती है। लेकिन मैंने कभी उसको अपना घर नहीं समझा। क्योंकि मैं पाकिस्तानी था, मैं जो मर्जी कर लूं... मैं अंग्रेज तो बन नहीं सकता।" इसके बाद इमरान ने कहा कि आप अगर गधे के ऊपर लकीरे डाल दें तो वो जेबरा नहीं बन जाता। वो गधा, गधा ही रहता है।

सोशल मीडिया पर मजे ले रहे लोग

इमरान खान के इंटरव्यू का यह छोटा सा क्लिप एक पत्रकार ने ट्विटर पर शेयर कर दिया। इसके बाद लोगों ने इमरान खान के खूब मजे ले रहे हैं। कुछ तो यहां तक कह रहे कि इमरान पहली बार सच्चे लग रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि इमरान खान ने खुद की सच्चाई कबूल कर ली है। दूसरे यूजर ने लिखा- इमरान खान लेजेंड हैं, खुद को गधा बोला, वह बहुत हिम्मतवाला है। तीसरे यूजर ने लिखा- इमरान खान मानते हैं कि वह गधे हैं। ईमानदार शख्स!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश