1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में भारत के एक और दुश्मन का खात्मा, जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर मौलाना अब्दुल अजीज इसर की मौत

पाकिस्तान में भारत के एक और दुश्मन का खात्मा, जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर मौलाना अब्दुल अजीज इसर की मौत

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Jun 03, 2025 06:15 pm IST,  Updated : Jun 03, 2025 06:29 pm IST

पाकिस्तान में भारत का और बड़े दुश्मन का सफाया हो गया है। सूत्रों के अनुसार जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर मौलाना अब्दुल अजीज इसर की मौत हो गई है। हालांकि मौत किस कारण से हुई, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर मौलाना अब्दुल अजीज इसर- India TV Hindi
जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर मौलाना अब्दुल अजीज इसर Image Source : X @OSINTTV

इस्लामाबादः पाकिस्तान में भारत का एक और दुश्मन व जैश-ए-मोहम्मद (JeM) का टॉप कमांडर मौलाना अब्दुल अजीज इसर का खात्मा हो गया है। विदेशी मीडिया में मौलाना अब्दुल अजीज इसर की मौत का वीडियो भी सामने आया है। अब्दुल अजीज भारत में हुए कई बड़े आतंकी हमलों का सूत्रधार था। 

जैश के मुख्यालय पर अंतिम संस्कार

OsintTV ने एक फुटेज शेयर करते हुए जैश-ए-मोहम्मद के कुख्यात व वरिष्ठ आतंकवादी मौलाना अब्दुल अज़ीज़ इसर की गत 02 जून को मौत होने का दावा किया है। लिखा है कि वह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के भक्कर जिले के अशरफवाला, कल्लुर कोट का रहने वाला था। जेएम सूत्रों के अनुसार उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। मगर मौत के कारण की असली पुष्टि नहीं हुई है।उसका अंतिम संस्कार पाकिस्तान के बहावलपुर पंजाब में जेएम मुख्यालय के मरकज में किया जाएगा।

भारत में कई आतंकी गतिवधियों में था शामिल

जैश-ए-मोहम्मद (JeM) का शीर्ष कमांडर मौलाना अब्दुल अज़ीज़ इसर लंबे समय से भारत विरोधी गतिविधियों और आतंकी हमलों की योजना में शामिल रहा था। कुछ सुरक्षा विश्लेषकों का मानना है कि इस मौत के पीछे कुछ रहस्यमयी परिस्थितियां भी हो सकती हैं। मौलाना इसर जैश-ए-मोहम्मद के शीर्ष रणनीतिकारों में से एक था। उस पर भारत में कई आतंकी हमलों की साजिश रचने का आरोप था, जिनमें 2016 का नागरोटा हमला भी शामिल है। वह अक्सर पाकिस्तान में भारत विरोधी भाषण देकर कट्टरपंथी भावनाएं भड़काता था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश