Iran Israel War: ईरान और अमेरिका-इजरायल के युद्ध का आज (रविवार को) 23वां दिन है और यह जंग अब और भीषण हो गई है। Iran ने Israel के मेन न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर के पास 2 इलाकों पर हमला किया है, जिसमें कई लोग जख्मी हो गए हैं। यह हमला साउथ इजरायली शहर अराद के पास हुआ, जो प्रमुख न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर के पास स्थित है। हमले के बाद इजरायल की रेस्क्यू सर्विस तुरंत मौके पर पहुंचीं और लोगों को अस्पताल पहुंचाना शुरू किया। इस अटैक में कई इमारतों को भी भारी नुकसान हुआ है। मौके पर दर्जनों फायर ब्रिगेड कर्मी और पुलिसकर्मी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे नजर आए। इधर जंग के दौरान कतर का एक मिलिट्री हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है।
इससे पहले बीते शनिवार को ईरान ने चेतावनी दी थी कि वह इजरायल के न्यूक्लियर प्रोग्राम को निशाना बनाएगा और उसने अब ऐसा ही किया। यह वॉर्निंग इजरायल की तरफ से ईरान के नतांज परमाणु संवर्धन केंद्र पर किए गए अटैक के जवाब में थी। अराद के पास हुए इस ताजा हमले के बाद मध्य-पूर्व एशिया में तनाव और ज्यादा बढ़ गया है।
रेस्क्यू वर्कर्स का कहना है कि इजरायल की अराद सिटी में हुए मिसाइल अटैक में करीब 70 लोग घायल हो गए हैं और कम से कम 10 अपार्टमेंट इमारतों को नुकसान पहुंचा है। वहीं, दूसरी तरफ ईरान के सरकारी मीडिया ने शनिवार देर रात स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से कहा कि जंग में अबतक मरने वालों की संख्या 1,500 से ज्यादा हो गई है।
अमेरिका-इजरायल और ईरान दोनों तरफ से एक-दूसरे पर कड़े प्रहार करने की चेतावनी बार-बार दी जा रही है। मिडिल-ईस्ट एशिया में जारी इस जंग का हर अपडेट जानने के लिए इस लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें।