1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. कुछ फेक चैनल इंडिया-ईरान का संबंध बिगाड़ने की कर रहे कोशिश, भारत में ईरानी दूतावास का बयान

कुछ फेक चैनल इंडिया-ईरान का संबंध बिगाड़ने की कर रहे कोशिश, भारत में ईरानी दूतावास का बयान

 Published : Jul 12, 2025 04:03 pm IST,  Updated : Jul 12, 2025 04:03 pm IST

भारत में ईरान के दूतावास ने एक पोस्ट करके बताया है कि कुछ फेक एकाउंट और चैनल के जरिये भारत-ईरान के रिश्तों को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

इंडिया-ईरान संबंध। - India TV Hindi
इंडिया-ईरान संबंध। Image Source : AP

India-Iran relations: ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमले को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाह फैलाई जा रही है। कुछ फेक चैनलों के माध्यम से ईरान के नाम से सोशल मीडिया एकाउंट बनाकर भारत और ईरान के रिश्तों को खराब करने वाले झूठे और भ्रामक दावे किए जा रहे हैं। कई दावों में कहा जा रहा है कि अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले करने के लिए भारत ने अमेरिका को अपने एयर स्पेस का इस्तेमाल करने दिया। भारत में ईरान के दूतावास ने इन दावों को फेक बताया है। 

भारत-ईरान के रिश्तों को खराब करने की कोशिश

भारत में ईरान के दूतावास ने अपने एक्स एकाउंट पर एक पोस्ट के जरिये इन भ्रामक दावों से दूर रहने की सलाह दी है। साथ ही इसे भारत-ईरान के मजबूत रिश्तों को खराब करने का कुत्सित प्रयास करार दिया है। ईरानी दूतावास ने लिखा है, "कुछ फेक चैनल्स ईरान के नाम पर भारत और ईरान के रिश्तों को बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं, मगर एकाउंट ईरान से संबंधित नहीं हैं। " ईरान ने अपनी इस पोस्ट में कई फेक एकाउंट का स्क्रीन शॉट भी शेयर किया है, जिसमें कई तरह के भ्रामक दावे किए गए हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश