1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इस्लामिक स्टेट का नेता अल-हासन अल-हाशिमी अल-कुरैशी मारा गया, अब ये बना आतंकवादी संगठन का नया मुखिया

इस्लामिक स्टेट का नेता अल-हासन अल-हाशिमी अल-कुरैशी मारा गया, अब ये बना आतंकवादी संगठन का नया मुखिया

 Published : Nov 30, 2022 10:45 pm IST,  Updated : Dec 15, 2022 10:39 pm IST

आईएस सीरिया तथा इराक के हिस्सों में घातक हमलों को अंजाम देने की फिराक में है। अल-मुजाहिर ने कहा कि अबू अल-हुसैन अल-हुसैनी अल-कुरैशी को समूह का नया नेता बनाया गया है।

इस्लामिक स्टेट- India TV Hindi
इस्लामिक स्टेट Image Source : FILE

इस्लामिक स्टेट (IS) समूह का प्रमुख नेता अबू अल-हासन अल-हाशिमी अल-कुरैशी हाल ही में एक लड़ाई के दौरान मारा गया। IS समूह के प्रवक्ता ने बुधवार को ऑडियो जारी करते हुए बताया कि समूह के नेता अबू अल-हासन अल-हाशिमी अल-कुरैशी की हाल ही में एक युद्ध के दौरान मौत हो गई।

किसी ने नहीं ली मौत की जिम्मेदारी 

अल-हाशिमी अल-कुरैशी के बारे में कम ही जानकारी है। जिसने फरवरी में उत्तर पश्चिम सीरिया में अमेरिका के एक हमले में अबू इब्राहिम अल-हाशिमी अल-कुरैशी की मौत के बाद समूह का कामकाज संभाला था। अल-कुरैशी इस साल मारा जाने वाला इस समूह का दूसरा नेता है और यह इस समूह के लिए बड़ा झटका है। हालांकि अभी तक किसी ने उसकी मौत की जिम्मेदारी नहीं ली है। 

अल-कुरैशी को समूह का नया नेता बनाया गया

IS प्रवक्ता अबू उमर अल-मुजाहिर ने यह घोषणा ऐसे समय में की है जब आईएस सीरिया तथा इराक के हिस्सों में घातक हमलों को अंजाम देने की फिराक में है। अल-मुजाहिर ने कहा कि अबू अल-हुसैन अल-हुसैनी अल-कुरैशी को समूह का नया नेता बनाया गया है। आईएस संस्थापक अबू बक्र अल-बगदादी अक्टूबर 2019 में उत्तर पश्चिम में एक हमले में मारा गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश