1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Biden Visit to Kyiv: जो बाइडेन का कीव दौरा यूक्रेन को पड़ा भारी, खर्च करने पड़े 16 लाख डॉलर

Biden Visit to Kyiv: जो बाइडेन का कीव दौरा यूक्रेन को पड़ा भारी, खर्च करने पड़े 16 लाख डॉलर

 Written By: Avinash Rai
 Published : Mar 13, 2023 02:33 pm IST,  Updated : Mar 13, 2023 02:33 pm IST

इस यात्रा के दौरान जो बाइडेन ने यूक्रेन को आर्थिक सहायता देने की भी बात कही थी। वहीं बाइडेन ने इस यात्रा को काफी गुप्त रखा गया। लेकिन जैसे ही वे कीव की धरती पर उतरे की सभी को उनके आने की जानकारी मिल गई।

joe Biden Visit to Kyiv ukraine Joe Biden's visit to Kiev cost Ukraine costing 16 lakh dollar- India TV Hindi
जो बाइडेन का कीव दौरे पर खर्च हुए बहुत... Image Source : INDIA TV

अमेरिकी राष्ट्रपति बीते दिनों 20 फरवरी को यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की से मिलने व यूक्रेन के दौरे पर पहुंचे थे। लेकिन यूक्रेन को जो बाइडेन का यह दौरा काफी महंगा पड़ा है। दरअसल यूक्रेन को बाइडेन की सुरक्षा के लिए 16 लाख डॉलर खर्च करना पड़ा है। वो भी ऐसी स्थिति में जब यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध जारी है। इतने पैसों युद्ध में तबाह हुए देश के काम आ जाता। बता दें कि जेलेंस्की के साथ बातचीत करने और अमेरिकी हथियार की आपूर्ति के लिए जो बाइडेन ने कीव की यात्रा की थी।

राष्ट्रपति की सुरक्षा में खर्च हुए 16 लाख डॉलर

इस यात्रा के दौरान जो बाइडेन ने यूक्रेन को आर्थिक सहायता देने की भी बात कही थी। वहीं बाइडेन ने इस यात्रा को काफी गुप्त रखा। लेकिन जैसे ही वे कीव की धरती पर उतरे की सभी को उनके आने की जानकारी मिल गई। रिपोर्ट्स की माने तो बाइडेन की इस यात्रा पर यूक्रेन सरकार को 1.6 मिलयन डॉलर यानी 16 लाख डॉलर खर्च करने पड़े हैं। ये पैसे यूक्रेन के टैक्सपेयर्स का है। इसके विपरीत यूक्रेन में औसत मासिक वेतन लगभग 400 डॉलर है। यह पैसा राष्ट्रपति के सुरक्षा, भोजन, दौरे इत्यादि पर खर्च किया गया है। यही नहीं एक अलग खर्चे के जरिए आम नागरिकों और लोगों की भीड़ भी जुटाई गई जिसे अमेरिका और यूक्रेन की दोस्ती की जानकारी देना था।

500 मिलियन डॉलर की घोषणा

बाइडेन 20 फरवरी के दिन कीव की यात्रा पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने यूक्रेन के लिए 500 मिलियन डॉलर की सहायता पैकेज की घोषणा की थी। इस पैकेज में रॉकेट सिस्टम, हथियार, गोला-बारूद और पैसे शामिल थे। हालांकि इस मीटिंग में बाइडेन ने कीव को अपने लड़ाकू विमान देने से मना कर दिया जिसकी मांग लंबे समय से यूक्रेन की सेना और व्लोदिमीर जेलेंस्की कर रहे थे। बता दें कि रूस यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में अमेरिका व अन्य यूरोपिय देशों द्वारा लगातार यूक्रेन को सहायता दी जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश