1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सिंगापुर में आज की जाएगी लालू यादव की किडनी ट्रांसप्लांट, बेटी रोहिणी आचार्य कर रही हैं डोनेट, ट्वीट कर दी जानकारी

सिंगापुर में आज की जाएगी लालू यादव की किडनी ट्रांसप्लांट, बेटी रोहिणी आचार्य कर रही हैं डोनेट, ट्वीट कर दी जानकारी

 Published : Dec 05, 2022 08:47 am IST,  Updated : Dec 05, 2022 08:47 am IST

लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि आज लालू यादव की किडनी ट्रांसप्लांट की जाएगी। लालू यादव का ऑपरेशन सिंगापुर के एक अस्पताल में किया जा रहा है।

आज की जाएगी लालू यादव की किडनी ट्रांसप्लांट, बेटी रोहिणी आचार्य कर रही हैं डोनेट- India TV Hindi
आज की जाएगी लालू यादव की किडनी ट्रांसप्लांट, बेटी रोहिणी आचार्य कर रही हैं डोनेट Image Source : TWITTER

राष्ट्रीय जनता दल के संरक्षक और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव का आज सोमवार को किडनी ट्रांसप्लांट होगा। RJD संरक्षक को किडनी उनकी बेटी रोहिणी आचार्य डोनेट करेंगी। उन्होंने आज ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि आज लालू यादव की किडनी ट्रांसप्लांट किया जाएगा। उन्होंने ट्वीट किया, "रॉक एंड रोल के लिए तैयार।"  

रोहिणी आचार्य ट्वीट कर लोगों से किया ये अपील

वहीं इससे पहले शनिवार को रोहिणी आचार्य ने ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा कि, लालू यादव के लिए सभी दुआ करें। उन्होंने लिखा, "जिन्होंने लाखों-करोड़ों जनता को दी आवाज, उनके लिए दुआ करें सब मिलकर आज।" 

बता दें कि लालू यादव काफी समय से किडनी की समस्या से जूझ रहे हैं। कुछ दिन पहले वो सिंगापुर किडनी जांच के लिए गए थे। वहां डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट करने का सुझाव दिया। इसके बाद उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने अपनी किडनी देने का फैसला किया था। 

"पापा के लिए मैं कुछ भी कर सकती हूं"

वहीं इससे पहले रोहिणी ने ट्वीट किया, ‘‘मेरा तो मानना है कि ये तो बस एक छोटा सा मांस का टुकड़ा है जो मैं अपने पापा के लिए देना चाहती हूं।’’ रोहिणी ने कहा, ‘‘पापा के लिए मैं कुछ भी कर सकती हूं। आप सब दुआ कीजिए की सब बेहतर तरीके से हो जाये और पापा फिर से आप सभी लोगों की आवाज बुलंद करें।’’ आचार्य ने कहा, ‘‘जिस पिता ने इस दुनिया में मुझे आवाज दी। जो मेरे सबकुछ हैं, उनके लिए अगर मैं अपने जीवन का छोटा सा भी योगदान दे पाती हूं तो मेरा परम सौभाग्य होगा।’’ रोहिणी ने कहा, ‘‘धरती पर भगवान माता-पिता होते हैं, इनकी पूजा सेवा करना हर बच्चे का फर्ज है।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश