1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बांग्लादेश-पाकिस्तान मिलकर क्या खिचड़ी पका रहे? मोहम्मद यूनुस ने खुद बताई एक-एक बात

बांग्लादेश-पाकिस्तान मिलकर क्या खिचड़ी पका रहे? मोहम्मद यूनुस ने खुद बताई एक-एक बात

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Dec 28, 2025 11:57 pm IST,  Updated : Dec 29, 2025 12:03 am IST

ढाका में हुई हाई-लेवल मीटिंग के बाद बांग्लादेश-पाकिस्तान के रिश्तों में नई गर्माहट दिख रही है। द्विपक्षीय व्यापार में 20 फीसदी उछाल और शिक्षा-मेडिकल के क्षेत्र में सहयोग जैसे मुद्दों ने दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत किया है।

Pakistan bangladesh bilateral relations- India TV Hindi
मोहम्मद यूनुस ने पाकिस्तानी उच्चायुक्त से मुलाकात की है। Image Source : @CHIEFADVISERGOB/X

ढाका: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के चीफ एडवाइजर मोहम्मद यूनुस ने पाकिस्तान के उच्चायुक्त से मुलाकात की। जिसके बाद उन्होंने पाकिस्तान और बांग्लादेश के मजबूत होते रिश्तों के बारे में बताया। मोहम्मद यूनुस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि बांग्लादेश में पाकिस्तान के उच्चायुक्त इमरान हैदर से रविवार को ढाका के स्टेट गेस्ट हाउस में शिष्टाचार भेंट हुई। इस मीटिंग के दौरान दोनों पक्षों ने व्यापार, निवेश और एविएशन सेक्टर में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।

द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने पर है जोर

मोहम्मद यूनुस के अपने पोस्ट में बताया कि पाकिस्तानी उच्चायुक्त इमरान हैदर के साथ सांस्कृतिक, शैक्षणिक और Medical Exchanges को विस्तार देने पर बात हुई, ताकि दोनों दक्षिण एशियाई देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध और मजबूत हों।

इतना बढ़ा पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच व्यापार

पाकिस्तानी उच्चायुक्त ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में द्विपक्षीय व्यापार में 20 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दोनों देशों के कारोबारी निवेश के नए मौकों की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने सांस्कृतिक आदान-प्रदान में भी उल्लेखनीय वृद्धि की बात याद दिलाई। साथ ही, ये भी बताया कि बांग्लादेशी स्टूडेंट्स में पाकिस्तान में उच्च शिक्षा, खासकर मेडिकल साइंसेज, नैनो टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सेक्टर्स में गहरी रुचि दिख रही है।

बड़ी संख्या में मरीज जा रहे पाकिस्तान

इमरान हैदर ने आगे कहा कि पाकिस्तान के प्रमुख अस्पतालों में लीवर और किडनी ट्रांसप्लांट के लिए जाने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। इसके साथ ही पाकिस्तान, ट्रांसप्लांटेशन से जुड़े मेडिकल क्षेत्रों में ट्रेनिंग और शैक्षणिक अवसर देने के लिए तैयार है।

मोहम्मद यूनुस ने संबंधों पर कही बड़ी बात

वहीं, बांग्लादेश के चीफ एडवाइजर मोहम्मद यूनुस ने दोनों देशों के बीच बढ़ते संपर्कों का स्वागत किया। उन्होंने सार्क सदस्य देशों के बीच यात्राओं, शैक्षणिक, सांस्कृतिक और जन-जन के बीच आदान-प्रदान बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने बांग्लादेश-पाकिस्तान बिजनेस को और बढ़ाने की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला और आशा की कि इमरान हैदर के कार्यकाल में दोनों देश इन्वेस्टमेंट और Joint Venture बिजनेस के नए रास्ते तलाशेंगे। इस मौके पर पाकिस्तान के उच्चायुक्त ने कहा कि ढाका-कराची के बीच सीधी उड़ानें जनवरी से शुरू हो सकती है।

ये भी पढ़ें- 

बांग्लादेश में इस महीने मार दिए गए ये 4 हिंदू, किसी का काटा गला तो किसी की पीट-पीटकर हुई हत्या; बीच चौराहे पर लटकाई लाश

बड़ी टेढ़ी-मेढ़ी है बांग्लादेश की सियासत! जानें उन नेताओं की कहानी जिन्हें पहले देश छोड़कर भागना पड़ा और फिर समंदर की तरह राजनीति में की वापसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश