1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. आतंकी हाफिज़ सईद की नई तस्वीर आई सामने, पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड सैफुल्लाह कसूरी के साथ आया नजर

आतंकी हाफिज़ सईद की नई तस्वीर आई सामने, पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड सैफुल्लाह कसूरी के साथ आया नजर

 Published : Jun 01, 2025 12:15 pm IST,  Updated : Jun 01, 2025 12:19 pm IST

भारत के एक्शन से पाकिस्तान बौखला गया है। भारत के ऑपरेशन सिंदूर का खौफ पाकिस्तान की सेना और आतंकियों में साफ दिखाई दे रहा है। यहीं कारण है कि पाकिस्तान के बड़े आंतकी-आतंकी चंदा इकट्ठा कर रहे और जुलूस निकाल रहे हैं।

आतंकी हाफिज सईद की नई तस्वीर- India TV Hindi
आतंकी हाफिज सईद की नई तस्वीर Image Source : INDIA TV

पाकिस्तान में आतंकी एक-एक करके बिल से बाहर निकल रहे हैं। अब लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज़ सईद की भी नई तस्वीर सामने आई है। हाफिज़ सईद के साथ इस तस्वीर में पहलगाम टेरर अटैक का मास्टर माइंड सैफुल्लाह कसूरी भी नजर आया है। हाफिज़ सईद जमात-उद-दावा का चीफ है। आतंकी संगठन लश्कर का सरगना है। उसे संयुक्त राष्ट्र ने भी आतंकवादी घोषित किया है। ये हाफिज़ सईद ही है, जिसने 26/11 का मुंबई अटैक करवाया था। 

कहां की है ये तस्वीर?

ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय फौज ने मुरीदके में हाफिज के हेडक्वार्टर को उड़ा दिया था, लेकिन हाफिज बच गया था। अब वह सैफुल्लाह कसूरी के साथ तस्वीर में दिखा है। हालांकि ये तस्वीर कहां की है? कब क्लिक की गई है? अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

खौफ में जी रहे आतंकी

इतना जरूर है कि भारत के एक्शन से पाकिस्तान में पलने वाले आतंकी बौखलाए हुए हैं। पाकिस्तान में डर का माहौल है। आतंकी इसी खौफ में जी रहे हैं कि न जाने कब और कहां भारत की तरफ से मिसाइल आएगी और उनका काम तमाम करेगी।

आतंकी सैफुल्लाह का नया वीडियो आया

वहीं, दूसरी ओर आतंकी सैफुल्लाह कसूरी का नया वीडियो सामने आया है। पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड सैफुल्लाह कसूरी लश्कर के हथियारबंद बॉडीगार्ड्स के साथ दिखा है। वीडियो में सैफुल्लाह कसूरी का फूलों से स्वागत किया जा रहा रहा है। 

एके-47 और एम-14 कार्बाइन हाथ में लिए बॉडीगार्ड्स

उसके साथ जो सिक्योरिटी है। उनके हाथ में एके-47 और एम-14 कार्बाइन जैसी खतरनाक राइफल हैं। एक तरफ पाकिस्तान आतंकवादियों को लेकर झूठ बोलता है तो दूसरी तरफ पाकिस्तान में सैफुल्लाह कसूरी जैसे ग्लोबल टेररिस्ट खुलेआम एके-47 और एम-14 कार्बाइन के साथ घूमते हैं।

पाकिस्तान में जुलूस निकाल रहे आतंकी

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जो आतंकवादी छुप गए थे वो एक बार फिर से पाकिस्तान में खुलेआम जलसे करने लगे हैं। पिछले 5 दिन से पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा, जमात उद दावा और जैश-ए-मुहम्मद जैसे संगठनों के दहशतगर्द जुलूस निकाल रहे हैं। 

जिहाद के लिए चंदा वसूल रहे आतंकी

ये आतंकी सरेआम रैलियां कर रहे हैं। जिहाद के लिए चंदा वसूल रहे हैं। आतंकवादी संगठनों के इन प्रोग्राम्स में पाकिस्तान के बड़े बड़े नेता शिरकत कर रहे हैं। दहशतगर्दों ने पंजाब से लेकर ख़ैबर पख़्तूनख़्वाह तक यौम-ए-तकबीर मनाया। पंजाब सूबे के कसूर, गुजरांवाला, हाफ़िज़ाबाद, शेख़ूपुरा, रावलपिंडी, बहावलपुर, स्यालकोट और सरगोधा में इन दहशतगर्दों ने रैलियां कीं हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश