1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. उत्तर कोरिया ने समुद्र में संदिग्ध बैलेस्टिक मिसाइल का किया परीक्षण

उत्तर कोरिया ने समुद्र में संदिग्ध बैलेस्टिक मिसाइल का किया परीक्षण

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 05, 2022 10:30 am IST,  Updated : Mar 05, 2022 10:30 am IST

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सुह हून इस परीक्षण पर चर्चा के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की आपात बैठक करेंगे। इस परीक्षण पर अमेरिका या उसकी सेना द्वारा तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। 

ballistic missile test- India TV Hindi
ballistic missile test Image Source : AP

Highlights

  • बैलेस्टिक मिसाइल देश के पूर्वी समुद्र की ओर दागी गई
  • अमेरिका या उसकी सेना द्वारा तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है

सियोल: उत्तर कोरिया ने शनिवार को समुद्र में एक संदिग्ध बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया। यह जानकारी उसके पड़ोसी देश की सेना ने दी। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने बताया कि उत्तर कोरिया ने राजधानी प्योंगयांग से संभावित बैलेस्टिक मिसाइल देश के पूर्वी समुद्र की ओर दागी है। यह नहीं पता चला है कि वह कितनी दूरी पर जाकर गिरी है। जापान के रक्षा मंत्रालय ने भी जोर देकर कहा कि संभावित हाथियर बैलेस्टिक मिसाइल हो सकती है। 

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सुह हून इस परीक्षण पर चर्चा के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की आपात बैठक करेंगे। इस परीक्षण पर अमेरिका या उसकी सेना द्वारा तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। 

नवीनतम परीक्षण दक्षिण कोरिया और जापान के उस दावे के करीब एक सप्ताह बाद किया गया है जिसमें कहा गया था कि उत्तर कोरिया ने रविवार को बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया जो करीब 300 किलोमीटर की दूरी तक और करीब 600 किलोमीटर की ऊंचाई तक गई। उत्तर कोरिया ने बाद में कहा कि उसका परीक्षण कैमरा प्रणाली के लिए था क्योंकि उसकी योजना टोही उपग्रह में उसे लगाने की है।

इनपुट-भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश