1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Pakistan-Afghanistan Conflict: पाकिस्तान ने तालिबान के डिप्टी चीफ समेत 4 उग्रवादियों को किया मारने का दावा, 50 लाख का था इनाम

Pakistan-Afghanistan Conflict: पाकिस्तान ने तालिबान के डिप्टी चीफ समेत 4 उग्रवादियों को किया मारने का दावा, 50 लाख का था इनाम

 Published : Oct 30, 2025 05:56 pm IST,  Updated : Oct 30, 2025 05:56 pm IST

पाक सेना ने कहा-अभियान के दौरान सात आतंकवादियों को भी गोली मार दी गई। अफगानिस्तान से सटे इलाकों में मुख्य रूप से पुलिस, कानून प्रवर्तन कर्मियों और सुरक्षा बलों को आतंकी निशाना बना रहे थे।

तालिबानी लड़ाके (फाइल)- India TV Hindi
तालिबानी लड़ाके (फाइल) Image Source : AP

पेशावर:पाकिस्तानी सेना ने तालिबान के डिप्टी कमांडर समेत 4 उग्रवादियों को मारने का दावा किया है। दावे के अनुसार खैबर पख्तूनख्वा में पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा से घुसपैठ की कोशिश के दौरान पाकिस्तानी तालिबान के उप प्रमुख अमजद सहित चार उग्रवादियों को पाक सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया। पाक सेना ने गुरुवार को यह दावा किया है। 

घुसपैठ का आरोप

मिलिट्री के मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) द्वारा जारी बयान के अनुसार मारे गए उग्रवादी बुधवार रात को बाजौर जिले में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे, जब उनकी गतिविधियों को सुरक्षा बलों ने रोक लिया। बयान में कहा गया कि सैनिकों ने प्रभावी ढंग से हमला किया और उग्रवादियों की घुसपैठ की कोशिश को विफल कर दिया। इस दौरान उच्च मूल्य वाले निशाने अमजद उर्फ मजारहिम सहित चार उग्रवादियों को "जहन्नुम भेज दिया गया। बयान के अनुसार, अमजद टीटीपी प्रमुख नूर वाली का दूसरा कमांडर और प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के रेहबारी शूरा का प्रमुख था, जिसे कानून प्रवर्तन एजेंसियां बेचैन हो रही थीं।

अमजद पर 50 लाख का था इनाम

टीटीपी कमांडर अमजद के सिर पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपये का इनाम था। पाक सेना के दावे के अनुसार वह अफगानिस्तान में रहते हुए पाकिस्तान के अंदर कई आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने में सक्रिय रूप से शामिल था। सेना ने दोहराया कि अंतरिम अफगान सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि अफगान मिट्टी का उपयोग उग्रवादियों द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ आतंकवाद फैलाने के लिए न हो।" यह हमारी स्थिति को भी सत्यापित करता है कि अफगान मिट्टी का लगातार उपयोग पाकिस्तान के खिलाफ आतंकवादियों द्वारा सुरक्षित आश्रय के रूप में किया जा रहा है। 

राष्ट्रपति और पीएम शहबाज ने सेना को सराहा

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने टीटीपी कमांडर अमजद और उसके सहयोगियों को मार गिराने के लिए सुरक्षा बलों की सराहना की। राष्ट्रपति ने एक बयान में कहा कि आतंकवाद के खिलाफ अभियान पाकिस्तान की स्थायी शांति और स्थिरता की गारंटी है। वहीं प्रधानमंत्री शहबाज ने कहा कि सुरक्षा बलों ने अपनी पेशेवर विशेषज्ञता के माध्यम से अत्यधिक वांछित टीटीपी कमांडर अमजद को मार गिराया और पाकिस्तान की संप्रभुता के दुश्मनों की कुटिल साजिशों को विफल कर दिया। उन्होंने कहा कि हम निर्दोष लोगों को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों को हराने की सिलसिला जारी रखेंगे।(पीटीआई)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश