1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तानी एयर होस्टेस ने ऐसी जगह छुपाई विदेशी मुद्रा, कोई शक नहीं कर सकता; VIDEO ही देख लीजिए

पाकिस्तानी एयर होस्टेस ने ऐसी जगह छुपाई विदेशी मुद्रा, कोई शक नहीं कर सकता; VIDEO ही देख लीजिए

 Published : Jul 29, 2024 06:00 pm IST,  Updated : Jul 29, 2024 06:00 pm IST

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की एक एयर होस्‍टेस विदेशी मुद्रा की तस्‍करी करते हुए पकड़ी गई है। खास बात यह है कि एयर होस्‍टेस ने विदेशी मुद्रा वहां छुपाई थी जहां कोई शक भी नहीं कर सकता। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है।

Pakistan Air Hostess- India TV Hindi
Pakistan Air Hostess Image Source : @GRAJAG260940 (X)

लाहौर: पाकिस्तानी कहीं भी हों अपनी और अपने देश की बेइज्जती कराने का कोई ना कोई मौका खोज ही लेते हैं। ऐसा ही एक मामला पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस से जुड़ा हुआ सामने आया है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विदेशी मुद्रा की तस्करी करते पकड़ी गई पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) के चालक दल की सदस्य को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ‘डॉन न्यूज’ ने एक रिपोर्ट में सोमवार को बताया कि सीमा शुल्क अधिकारियों ने शनिवार को एक मजिस्ट्रेट के सामने आरोपी महिला कर्मचारी को पेश किया और उसकी हिरासत मांगी थी। 

बड़ी मात्रा में सऊदी रियाल बरामद

रिपोर्ट के अनुसार, चालक दल की सदस्य को शुक्रवार को हिरासत में लिया गया था, जब तलाशी के दौरान उसके मोजे में बड़ी मात्रा में सऊदी रियाल बरामद हुआ था। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें चालक दल की आरोपी सदस्य सऊदी रियाल निकालते नजर आ रही है। लाहौर से दुबई जाने वाली पीआईए की उड़ान पीके-203 में सवार होने के दौरान संदिग्ध को रोकने वाले सीमा शुल्क अधिकारियों की शिकायत पर फ्लाइट अटेंडेंट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

अधिकारियों को मिली थी गुप्त सूचना

अल्लामा इकबाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क के अधिकारी राजा बिलाल नसीम ने कहा कि तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 1,40,000 सऊदी रियाल (लगभग एक करोड़ रुपये) बरामद किए गए। उन्होंने कहा कि सीमा शुल्क अधिकारियों को इस उड़ान के माध्यम से मुद्रा की तस्करी के प्रयास की गुप्त सूचना मिली थी।

ये तो हाल है

बता दैं कि, पाकिस्‍तान की एयरलाइंस कंपनियों के क्रू मेंबर्स विदेश में गायब होने के लिए मशहूर हैं, खासकर कनाडा में। अभी हाल ही में पाकिस्‍तान से कनाडा गई एक फ्लाइट का सदस्य नूर शेर कनाडा में ‘गायब’ हो गया था। जनवरी 2023 से अब चालक दल के करीब 14 सदस्‍य गायब हो चुके हैं। इससे पहले 2022 में चालक दल के पांच सदस्य कनाडा गए तो वापस पाकिस्‍तान नहीं आए। इसी साल मार्च में एक पीएआईए एयर होस्टेस को कनाडा के टोरंटो हवाई अड्डे पर कई पासपोर्ट के साथ हिरासत में लिया गया था।  (भाषा)

यह भी पढ़ें:

US Presidential Election: सलमान रुश्दी ने किया कमला हैरिस का समर्थन, बोले 'मैं मुंबई का लड़का हूं और...'

एलन मस्क ने शेयर किया कमला हैरिस का Deepfake Video, लिखा 'This is Amazing...'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश