1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. '...इमरान खान अभी जिंदा हैं', जेल से बाहर निकलकर बहन ने क्या-क्या बताया?

'...इमरान खान अभी जिंदा हैं', जेल से बाहर निकलकर बहन ने क्या-क्या बताया?

 Published : Dec 02, 2025 06:29 pm IST,  Updated : Dec 02, 2025 11:42 pm IST

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इमरान खान की बहन उज्मा ने उनसे जेल में जाकर मुलाकात की है और बताया है कि इमरान अभी जिंदा हैं।

imran khand jail update sister- India TV Hindi
इमरान खान से मिलीं बहन उज्मा। Image Source : PTI/INDIA TV

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। मंगलवार को जेल में बंद इमरान खान से उनकी बहन उज्मा ने मुलाकात की है। उज्मा ने जेल से बाहर आने के बाद बताया है कि इमरान खान बहुत गुस्से में हैं। इमरान खान ने जानकारी दी है कि उन्हें जेल में मेंटल टॉर्चर किया गया है। उज्मा ने बताया है कि जेल में उनकी इमरान खान से करीब 20 मिनट तक मुलाकात हुई है। जेल से बाहर आने के बाद इमरान खान की बहन ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर पर भी बड़ा आरोप लगाया है।

'इमरान खान को आसिम मुनीर पूरे दिन...'

इमरान खान अडियाला जेल में जिंदा मिल गए हैं। इमरान से उनकी बहन उज्मा खान ने करीब 20 मिनट तक मुलाकात की है। जेल से बाहर आकर उज्मा खान ने कहा कि इमरान खान बहुत गुस्से में हैं, इमरान खान को मेंटल टॉर्चर किया गया है। उज्मा ने बताया कि इमरान खान को आसिम मुनीर पूरे दिन कमरे में बंद रखता है। उन्हें किसी से मिलने नहीं दिया जाता है, वो बहुत परेशान हैं। इमरान खान को किसी के साथ किसी भी तरह के कम्युनिकेशन की इजाजत नहीं है। उज्मा के मुताबिक इमरान ने उनसे कहा कि इन सारी परेशानियों की वजह आसिम मुनीर है।

रावलपिंडी और इस्लामाबाद में हंगामा

बता दें कि मंगलवार को आज पूरे दिन रावलपिंडी और इस्लामाबाद में हंगामा चलता रहा। पुलिस इमरान खान के समर्थकों को रोकती रही लेकिन इमरान के समर्थक पीछे हटने को तैयार नहीं हुए। आज अडियाला जेल से लेकर इस्लामाबाद हाई कोर्ट तक भारी बवाल मचा। पाकिस्तान में आज कुछ बड़ा होने वाला है..। इमरान के समर्थकों ने आज अडियाला जेल पर धावा बोलने के लिए कूच कर दिया था। उनके समर्थक कह रहे हैं कि एक महीने से उनके कप्तान की कोई खबर नहीं, कोई तस्वीर नहीं। ऐसे में इस बार वो तब तक अडियाला जेल के बाहर डटे रहेंगे, जब तक इमरान खान को उनकी फैमिली से मिलने नहीं दिया जाता।

सरकार इमरान खान से डरती है- नौरीन नियाजी

इमरान खान की बहन नौरीन नियाजी का भी आज बयान सामने आया था। उन्होंने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान की सरकार इमरान खान से डरती है। नौरीन ने सवाल किया कि इमरान खान से क्यों नहीं मिलने दिया जाता? हम इमरान खान की हिफाजत चाहते हैं। ये इमरान के खिलाफ जुल्म है।

ये भी पढ़ें- इमरान की बहन उज्मा को जेल के अंदर बुलाया गया, पूरे पाकिस्तान से रावलपिंडी पहुंचे हैं समर्थक

पाकिस्तान में तख्तापलट की तैयारी, आसिम मुनीर बन गए मोहरा? कहां हैं इमरान, क्यों नहीं बता रही सरकार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश