1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Pakistan Blast: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में जोरदार धमाका, विस्फोट की चपेट में ऐसे आ गए 3 लोग

Pakistan Blast: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में जोरदार धमाका, विस्फोट की चपेट में ऐसे आ गए 3 लोग

 Written By: Vinay Trivedi
 Published : Nov 27, 2025 02:59 pm IST,  Updated : Nov 27, 2025 02:59 pm IST

Blast In Pakistan: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में विस्फोट से इलाके के लोग दहशत में आ गए। इस विस्फोट की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हो गई और एक अन्य शख्स घायल हो गया।

Pakistan Blast news- India TV Hindi
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में विस्फोट से 2 लोगों की मौत। Image Source : PEXELS (सांकेतिक तस्वीर)

पेशावर: पाकिस्तान के लोगों को विस्फोट ने दहला दिया है। ये धमाका, पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुआ। यहां एक बारूदी सुरंग में विस्फोट हुआ और इसकी चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। पाकिस्तान ने इसे कायराना हरकत कहा है और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का ऐलान किया है। इस घटना की जांच के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपियों की धर-पकड़ करने की कोशिश की जा रही है।

पाकिस्तान में कहां और कैसे हुआ विस्फोट?

पाकिस्तानी अधिकारी अमजद ने बताया कि ये घटना बुधवार शाम को अफगानिस्तान की सीमा से सटे बाजौर जिले में हुई। यहां की चारमंग तहसील के जन्नत शाह इलाके में तीनों पीड़ित एक क्षेत्र से गुजर रहे थे और तभी वहां लावारिस विस्फोटक उपकरण फट गया। मृतकों की पहचान 18 साल के शमशाद और 22 साल के उस्मान के तौर पर हुई है।

खैबर पख्तूनख्वा में धमाके के पीछे किसका हाथ?

हालांकि, विस्फोट की खबर मिलते ही सुरक्षा अधिकारी और बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। इसक बाद इलाके की घेराबंदी की गई और शवों को पास के अस्पताल में पहुंचाया गया। लेकिन विस्फोटक उपकरण किसने लगाया था, इसका पता अभी नहीं चल पाया है। अपराधियों का पता लगाने के लिए कोशिश शुरू हो गई है। तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

पाकिस्तान ने धमाके को बताया कायराना हरकत

पाकिस्तान के स्थानीय अधिकारियों ने इस बाजौर में हुए इस ब्लास्ट की निंदा की है। उन्होंने इसे लोगों के बीच डर और इलाके में शांति भंग करने के मकसद से की गई कायराना हरकत बताया।

(इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें- 

Explainer: घुसपैठियों के पास सारे दस्तावेज तो पहले भी नहीं थे लेकिन अब पश्चिम बंगाल में SIR शुरू होते ही वे क्यों भागने लगे?

EXPLAINER: अगर कसाब जिंदा ना पकड़ा जाता तो पूरा नैरेटिव बदल जाता! समझें पूरी कहानी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश