1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. फिर दहल उठा पाकिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा में हुआ सुसाइड ब्लास्ट, पुलिसकर्मियों की मौत

फिर दहल उठा पाकिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा में हुआ सुसाइड ब्लास्ट, पुलिसकर्मियों की मौत

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : May 12, 2025 10:34 am IST,  Updated : May 12, 2025 11:15 am IST

आतंकियों को पनाह देने वाला पाकिस्तान फिर से दहल उठा है। देश के खैबर पख्तूनख्वा में सुसाइड ब्लास्ट हुआ है जिसमें पुलिसकर्मियों की मौत की खबर सामने आ रही है।

पाकिस्तान में आत्मघाती बम ब्लास्ट।- India TV Hindi
पाकिस्तान में आत्मघाती बम ब्लास्ट। Image Source : ANI/AP

आतंकवाद को पनाह देने वाले देश पाकिस्तान का समय इस वक्त काफी बुरा चल रहा है। भारत द्वारा की गई कार्रवाई के बाद पाकिस्तान थोड़ा संभला ही था कि देश में एक और बम ब्लास्ट ने उसे परेशानी में डाल दिया है। दरअसल, पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा क्षेत्र में एक सुसाइड ब्लास्ट हुआ है। इस आत्मघाती हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है और कई लोग घायल भी हुए हैं। आइए जानते हैं इस घटना के बारे में सबकुछ।

पुलिस की मोबाइल वैन पर हमला

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में ये आत्मघाती हमला रविवार को रात के समय में हुआ है। स्थानीय अधिकारियों ने जानकारी दी है कि आत्मघाती विस्फोट में कम से कम दो पुलिसकर्मी मारे गए हैं। वहीं, 3 अन्य लोग घायल हो गए हैं। हमलावर ने पेशावर के चमकनी पुलिस थाने के तहत आने वाले मवेशी बाजार के पास खड़ी पुलिस की मोबाइल वैन पर हमला किया है।

सीएम ने की हमले की निंदा

रविवार को हुए इस आत्मघाती हमले की खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंदापुर ने निंदा की है। उन्होंने इस पूरी घटना को लेकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। सीएम ने बम विस्फोट में मारे गए दो पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि ऐसे कायरतापूर्ण हमलों से पुलिस का मनोबल नहीं गिरेगा।

आतंकी घटनाओं में 42 प्रतिशत बढ़ोतरी

आतंकवादियों को पनाह देना पाकिस्तान को खुद ही भारी पड़ रहा है। पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज (PICSS) नाम की थिंक टैंक ने इसे लेकर एक जरूरी आंकड़ा सामने रखा है। इसके मुताबिक, पाकिस्तान में आतंकवादी हमलों में बड़ी तेजी दिखाई दी है। बीते महीने के मुकाबले पाकिस्तान में आतंकी घटनाओं में 42 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। (इनपुट: PTI)

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान ने माना, फाइटर जेट को हुआ नुकसान, विमान का नाम नहीं बताया

सीजफायर को लेकर पाकिस्तान की तरफ से आया बड़ा बयान, बता दिया प्लान

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश