1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ईरान में अपने नागरिकों की हत्या के बाद जागी शरीफ सरकार, पाकिस्तान ने तेहरान से कर दी बड़ी मांग

ईरान में अपने नागरिकों की हत्या के बाद जागी शरीफ सरकार, पाकिस्तान ने तेहरान से कर दी बड़ी मांग

 Published : Apr 14, 2025 05:09 pm IST,  Updated : Apr 14, 2025 05:11 pm IST

ईरान में आठ पाकिस्तानियों की हत्या कर दी गई है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इसकी कड़ी निंदा की है। पाकिस्तान सरकार ने तेहरान से मदद मांगी है और कार्रवाई करने बात कही है।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ- India TV Hindi
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ Image Source : FILE

इस्लामाबाद: दक्षिण-पूर्वी ईरान में आठ पाकिस्तानी नागरिकों की हत्या के बाद शहबाज शरीफ की सरकार तिलमिलाई हुई है। इस मामले में पाकिस्तान ने तेहरान से पूरा सहयोग मांगा है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने इसे लेकर बयान भी जारी किया है। बयान में कहा गया है कि नागरिकों की हत्या शनिवार को पाकिस्तान-ईरान सीमा से लगभग 230 किलोमीटर (142 मील) दूर, सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत के मेहरेस्तान काउंटी में हुई है।  

'अपराधियों की पहचान की जाएगी'

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “अपराधियों की पहचान की जाएगी और न्याय सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगीा।” ईरान में पाकिस्तान के राजदूत मुहम्मद मुदस्सिर ने ‘एक्स’ पर लिखा कि मारे गए सभी लोग मजदूर थे। इस्लामाबाद और तेहरान उनके शवों को वापस लाने के लिए काम कर रहे हैं। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकेई ने इस हत्या को आतंकवादी कृत्य बताया। उन्होंने कहा कि यह इस्लामी सिद्धांतों, कानूनों और मानवीय मानदंडों के विपरीत है। 

बलूच लिबरेशन आर्मी करती रही है हमले

ईरान, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में फैला बलूचिस्तान क्षेत्र दो दशकों से अधिक समय से स्वतंत्रता चाहने वाले बलूच राष्ट्रवादियों के विद्रोह का सामना कर रहा है। पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान में ‘बलूच लिबरेशन आर्मी’ अक्सर सुरक्षा बलों और नागरिकों को निशाना बनाती है।  

यह भी जानें

करीब 900 किलोमीटर की लंबी ईरान-पाकिस्तान सीमा को गोल्डस्मिथ लाइन के नाम से जाना जाता है। यह अफगानिस्तान से उत्तरी अरब सागर तक फैली हुई है। लगभग 90 लाख बलूच सीमा के दोनों ओर रहते हैं। ईरान और पाकिस्तान पहले भी बलूच विद्रोह से निपटने के लिए सहयोग कर चुके हैं। लेकिन, साथ ही दोनों देश एक-दूसरे पर आतंकवादियों को पनाह देने और समर्थन करने का आरोप लगाते रहे हैं। (एपी)

यह भी पढ़ें:

शेख हसीना ने मुहम्मद यूनुस को धो डाला! चेतावनी देते हुए कहा 'आग से खेलोगे तो जल जाओगे'

पाकिस्तान के मंत्री का बड़बोला बयान, खुद थपथपाई अपनी पीठ; जानें आतंकवाद को लेकर क्या कहा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश