1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जापान में भीषण सड़क हादसा, एक्सप्रेसवे पर भिड़ीं 50 से अधिक गाड़ियां, कई वाहन जलकर खाक, 1 की मौत, 26 घायल

जापान में भीषण सड़क हादसा, एक्सप्रेसवे पर भिड़ीं 50 से अधिक गाड़ियां, कई वाहन जलकर खाक, 1 की मौत, 26 घायल

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Dec 27, 2025 08:56 am IST,  Updated : Dec 27, 2025 09:05 am IST

सड़क हादसा इतना भीषण था कि लोगों की चीखें निकल गईं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सड़क हादसे के चलते एक्सप्रेसवे पर भीषण जाम भी लग गया।

जापान में भीषण सड़क हादसा- India TV Hindi
जापान में भीषण सड़क हादसा Image Source : AP

जापान में शुक्रवार देर रात बर्फीले मौसम में एक एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। दो ट्रकों की टक्कर के बाद एक्सप्रेसवे पर 50 से अधिक गाड़ियां टकरा गईं। इस सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए।

कान-एत्सु एक्सप्रेसवे पर हुआ ये हादसा

गुन्मा प्रांत की राजमार्ग पुलिस ने शनिवार को बताया कि कान-एत्सु एक्सप्रेसवे पर मिनाकामी कस्बे में दो ट्रकों की टक्कर होने के बाद करीब 50 वाहन आपस में टकरा गए। मिनाकामी तोक्यो से करीब 160 किलोमीटर (100 मील) उत्तर-पश्चिम में है। 

26 घायलों में से पांच की हालत गंभीर

पुलिस ने कहा कि हादसे में टोक्यो की 77 वर्षीय महिला की मौत हो गई। 26 घायलों में से पांच की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने कहा कि ट्रकों की टक्कर से एक्सप्रेस वे का कुछ हिस्सा बाधित हो गया और पीछे से आ रहे वाहन बर्फीली सतह होने के कारण समय पर ब्रेक नहीं लगा सके। इस कारण एक-एक कर 50 से अधिक वाहन एक दूसरे से टकरा गए। 

कुछ वाहन पूरी तरह जले

पुलिस ने कहा कि टक्कर के कारण एक दर्जन से अधिक वाहनों में आग लग गई। कुछ वाहन पूरी तरह जल गए। आग पर करीब सात घंटे बाद काबू पाया जा सका। वाहनों में रखा पूरा सामान जल गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश