1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सऊदी अरब ने रमजान से पहले लिया बड़ा फैसला, मस्जिदों में इस काम के लिए लगाई पाबंदी

सऊदी अरब ने रमजान से पहले लिया बड़ा फैसला, मस्जिदों में इस काम के लिए लगाई पाबंदी

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Mar 04, 2024 06:13 pm IST,  Updated : Mar 04, 2024 06:13 pm IST

सऊदी अरब ने रमजान से पहले फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार सऊदी अरब ने रमजान के दौरान मस्जिद में इफ्तार करने पर अब रोक लगा दी है।

सऊदी अरब ने रमजान से पहले लिया बड़ा फैसला- India TV Hindi
सऊदी अरब ने रमजान से पहले लिया बड़ा फैसला Image Source : FILE

Saudi Arab: रमजान से पहले सऊदी अरब ने बड़ा फैसला लिया है। रमजान से पहले सऊदी अरब ने नए नियम लागू कर दिए हैं। नियम के अनुसार सऊदी अरब इफ्तार को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। इसके तहत मस्जिदों के अंदर इफ्तार पर प्रतिबंध लगा दिया है। रमजान इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना होता है। इसे इस्लाम का सबसे पवित्र महीना माना जाता है। इस साल रमजान 10 मार्च से शुरू हो रहा है जो 9 अप्रैल को खत्म होगा।

रमजान के महीने में मुसलमान सुबह से शाम तक उपवास करते हैं। दिनभर उपवास के बाद सूरज ढलने के बाद शाम को उपवास तोड़ा जाता है, जिसे इफ्तार कहा जाता है। इस दौरान बहुत से लोग मस्जिदों में इफ्तार का आयोजन करते हैं। हालांकि सऊदी अरब ने रमजान के दौरान मस्जिद में इफ्तार करने पर अब रोक लगा दी है। 

इस्लामिक मामलों के मंत्रालय ने नोटिस में दिए ये निर्देश

इस पाबंदी की वजह मस्जिदों की साफ-सफाई बताई गई है। 20 फरवरी 2024 को इस्लामिक मामलों के मंत्रालय की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया कि सऊदी अरब की सरकार इस बात पर जोर देती है कि इफ्तार का कार्यक्रम मस्जिदों की साफ-सफाई को ध्यान में रखते हुए मस्जिदों के अंदर नहीं आयोजित किया जाना चाहिए।

सोशल मीडिया साइट एक्स (पहले ट्विटर) पर जारी नोटिस में कहा गया, 'इस्लामिक मामलों के मंत्रालय ने रमजान के महीने में मस्जिदों को लेकर कई निर्देश जारी किए हैं।' ट्वीट में कहा गया कि मस्जिदों के इमाम और मुअज्जिन मस्जिदों से बाहर उचित जगह पर इफ्तार की व्यवस्था की देखभाल करें। 

इमाम और मुअज्जिन की जिम्मेदारी की तय

साथ ही कहा गया कि इफ्तार के लिए किसी तरह का अस्थायी कमरा या टेंट न लगाया जाए। नोटिस में आगे कहा गया, 'इफ्तार इमाम और मुअज्जिन की जिम्मेदारी है। इन पर ये जिम्मेदारी भी है कि जो कोई भी मस्जिद में इफ्तार न करने के नियम को तोड़ेगा, खाना खत्म होते ही उससे मस्जिद की सफाई कराएं।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश