1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सेल्फी के चक्कर में जेब हो गई ढीली, जानें ऐसा क्या हुआ कि फाइटर पायलट पर लगा 55 लाख का जुर्माना

सेल्फी के चक्कर में जेब हो गई ढीली, जानें ऐसा क्या हुआ कि फाइटर पायलट पर लगा 55 लाख का जुर्माना

 Published : Apr 23, 2026 04:11 pm IST,  Updated : Apr 23, 2026 04:11 pm IST

दक्षिण कोरिया में सेल्फी के चक्कर में एक पायलट की जेब ढीली हो गई है। सेल्फी के दौरान यहां आसमान में लड़ाकू विमानों की आपस में टक्कर हो गई। चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

South Korean Fighter Jets- India TV Hindi
South Korean Fighter Jets Image Source : AP

South Korean Fighter Pilot Fine: दक्षिण कोरिया के एक फाइटर पायलट को 2021 में हवा में हुई टक्कर के लिए 88 मिलियन वॉन (लगभग 55 लाख रुपये) का हर्जाना देने का आदेश दिया गया है। यह टक्कर पायलट की अपनी उड़ान की तस्वीरें और वीडियो लेने की कोशिश के कारण हुई थी। बोर्ड ऑफ ऑडिट एंड इंस्पेक्शन की रिपोर्ट के अनुसार, पायलट (जिसकी पहचान गुप्त रखी गई है) अपनी नई तैनाती से पहले अपनी आखिरी उड़ान का फुटेज लेना चाहता था।

हवा में पायलट ने क्या किया?

578 किलोमीटर प्रति घंटे (359 मील प्रति घंटे) की रफ्तार से उड़ते हुए, उसने दूसरे विमान के पायलट और एक अन्य साथी से अपने फोन पर अपनी तस्वीरें लेने को कहा। एक बेहतरीन शॉट की तलाश में, उसने अपने जेट को पलटा और दूसरे विमान के काफी करीब ले गया। इस दौरान गलत अंदाजे के कारण उसके विमान का 'स्टेबिलेटर' (विमान की पूंछ पर लगा एक यंत्र) दूसरे विमान के पंख से टकरा गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन पायलट की इस हरकत के कारण 878 मिलियन वॉन का नुकसान हुआ।

South Korean Fighter Jet
Image Source : APSouth Korean Fighter Jet

पूरी रकम चुकाने का दिया गया था आदेश

इस घटना को लेकर बुधवार को एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि पायलट की यह हरकत ठीक नहीं थी और इस दौरान विमान 137 डिग्री तक उल्टा हो गया, ताकि उसका ऊपरी हिस्सा वीडियो में कैद किया जा सके। रक्षा मंत्रालय ने शुरू में पायलट को पूरी रकम चुकाने का आदेश दिया था, लेकिन उसने बोर्ड से रियायत की गुहार लगाई। पायलट की अपील पर ​​बोर्ड ने उसकी देनदारी को घटाकर कुल मरम्मत लागत का 10 प्रतिशत कर दिया।

रिपोर्ट में क्या कहा गया?

रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि 2010 में कमीशन मिलने के बाद से इस शख्स ने एक फाइटर पायलट के तौर पर लंबे समय तक सेवा दी है और विमानों को सुरक्षित रूप से संभाला है। हालांकि, रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि इस घटना में किस प्रकार का विमान शामिल था, लेकिन योनहाप समाचार एजेंसी ने बताया कि यह एक F-15K विमान था।

यह भी पढ़ें:

ऐसे कुछ लोगों की वजह से भारत का नाम खराब होता है, बाली में भारतीय पर्यटकों ने कराई बेइज्जती

Denmark Trains collision: डेनमार्क में दो ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, 5 लोग गंभीर रूप से घायल

 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश