1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. श्रीलंका में फिसलकर खाई में गिरी बस, 21 की मौत; घायल हुए 30 से अधिक लोग

श्रीलंका में फिसलकर खाई में गिरी बस, 21 की मौत; घायल हुए 30 से अधिक लोग

 Edited By: Amit Mishra
 Published : May 11, 2025 02:15 pm IST,  Updated : May 11, 2025 02:15 pm IST

श्रीलंका में उस वक्त दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जब एक बस फिसलकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई है। श्रीलंका पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

श्रीलंका में हादसे का शिकार हुई बस (सांकेतिक तस्वीर)- India TV Hindi
श्रीलंका में हादसे का शिकार हुई बस (सांकेतिक तस्वीर) Image Source : AP

कोलंबो: श्रीलंका के सेंट्रल प्रोविंस प्रांत स्थित कोटमाले क्षेत्र में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसा उस वक्त हुआ जब एक बस खाई में गिर गई। बस के खाई में गिरने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस हादसे के बारे में जानकारी दी है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से कई लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया है। 

फिसलकर खाई में गिर गई बस

पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना उस समय हुई जब बस चालक ने पहाड़ी रास्ते पर बाएं मुड़ने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि उसी दौरान बस फिसलकर खाई में गिर गई। हादसे के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। राज्य परिवहन निकाय के स्वामित्व वाली बस में 75 यात्री सवार थे। 

कुरुनेगाला जा रही थी बस

पुलिस ने बताया कि ये बस दक्षिणी तीर्थस्थल कटारगामा से उत्तर-पश्चिमी शहर कुरुनेगाला जा रही थी। श्रीलंका के परिवहन एवं राजमार्ग उपमंत्री प्रसन्ना गुनासेना ने बताया कि दुर्घटना में 21 लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में 30 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। (भाषा)

यह भी पढ़ें:

'सीजफायर ने पाकिस्तान की जान बचाई, ऑपरेशन सिंदूर से दिखी भारत की ताकत', जानें किसने कही ये बात

ईरान ने परमाणु कार्यक्रम को लेकर कह दी बड़ी बात, अमेरिका को दिया साफ संदेश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश।