1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Srilanka: श्रीलंकाई नेवी ने 6 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, बोट भी की जब्त

Srilanka: श्रीलंकाई नेवी ने 6 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, बोट भी की जब्त

 Published : Aug 28, 2022 02:16 pm IST,  Updated : Aug 28, 2022 02:16 pm IST

Srilanka: श्रीलंकाई नौसेना ने बयान में बताया कि मन्नार द्वीप के उत्तर-पश्चिमी तट पर स्थित एक बस्ती तलाईमन्नार के पास शनिवार को मछुआरों को गिरफ्तार किया गया।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

Highlights

  • 6 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार
  • अगस्त माह में इस तरह की दूसरी घटना है
  • मछुआरे तलाईमन्नार में नौसेना की हिरासत में हैं

Srilanka: श्रीलंकाई नौसेना ने कथित रूप से देश के जल क्षेत्र में मछलियां पकड़ने के आरोप में 6 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनकी बोट जब्त कर ली हैं। रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी गई है। 

यह अगस्त माह में इस तरह की दूसरी घटना है। श्रीलंकाई नौसेना ने बयान में बताया कि मन्नार द्वीप के उत्तर-पश्चिमी तट पर स्थित एक बस्ती तलाईमन्नार के पास शनिवार को मछुआरों को गिरफ्तार किया गया। मछुआरे तलाईमन्नार में नौसेना की हिरासत में हैं और उन्हें मन्नार में मत्स्यपालन निरीक्षक को सौंपा जाएगा। 

22 अगस्त को 10 भारतीय मछुआरों को किया था गिरफ्तार

इससे पहले, 22 अगस्त को श्रीलंकाई जल क्षेत्र में मछलियां पकड़ने के आरोप में 10 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था। मछुआरों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई भारत और श्रीलंका के बीच विवाद की बड़ी वजह हैं। श्रीलंकाई नौसेना के कर्मियों द्वारा कथित रूप से अपने देश के जल क्षेत्र में अवैध तरीके से प्रवेश करने पर पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी किए जाने और उनकी नौकाओं को जब्त किए जाने की कई घटनाएं हुई हैं। 

पाक जलडमरूमध्य श्रीलंका से तमिलनाडु को अलग करने वाली पानी की एक संकरी पट्टी है। अधिक मछलियां होने के कारण यहां दोनों देशों के मछुआरे आते हैं। 

अप्रैल में भी श्रीलंकन नेवी ने 12 मछुआरों को पकड़ा था

अप्रैल में भी श्रीलंका की नेवी ने उसके क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में रामेश्वरम के 12 मछुआरों को पकड़ लिया गया है। इसके साथ ही नेवी ने मछुआरों द्वारा पकड़ी गई मछलियों और बोट को भी अपने कब्जे में ले लिया है। बता दें की यह एक महीने में आठवीं ऐसी घटना है जिसमें श्रीलंका ने भारतीय मछुआरों को पकड़ा है। कुछ दिन पहले 29 मार्च को भी वहां की सेना ने 16 मछुआरों को पकड़ लिया था।

यह घटना श्रीलंका के उत्तरी भाग के डेल्फ़्ट द्वीप के पास की है, इस द्वीप में मछलियां ज्यादा मात्रा में पाई जाती हैं इसलिए भारतीय मछुआरे मछली पकड़ते हुए वहां चले जाते हैं जिन्हें कई बार गिरफ्तार किया गया है। तमिलनाडु सरकार ने भी कई बार श्रीलंका से बात करने के लिए केंद्र से इन मछुआरों को छुड़ाने का आग्रह किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश