1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान की महिलाओं को लेकर आया तालिबान का नया फरमान, पढ़ाई के बाद नौकरी भी बैन

अफगानिस्तान की महिलाओं को लेकर आया तालिबान का नया फरमान, पढ़ाई के बाद नौकरी भी बैन

 Published : Dec 24, 2022 08:57 pm IST,  Updated : Dec 24, 2022 08:57 pm IST

Taliban Banned Women's Jobs: अफगानिस्तान में तालिबान अपने ही देश की महिलाओं के साथ जुल्म की हर हदें पार करता जा रहा है। विश्वविद्यालयों में लड़कियों और महिलाओं की पढ़ाई बैन करने के बाद अब तालिबान ने नया फरमान सुनाया है। तालिबान के नए आदेश में महिलाओं की नौकरी पर बैन लगा दिया गया है।

तालिबान की महिलाएं- India TV Hindi
तालिबान की महिलाएं Image Source : AP

Taliban Banned Women's Jobs: अफगानिस्तान में तालिबान अपने ही देश की महिलाओं के साथ जुल्म की हर हदें पार करता जा रहा है। विश्वविद्यालयों में लड़कियों और महिलाओं की पढ़ाई बैन करने के बाद अब तालिबान ने नया फरमान सुनाया है। तालिबान के नए आदेश में महिलाओं की नौकरी पर बैन लगा दिया गया है। अफगानिस्तान में तालिबान सरकार ने शनिवार को महिलाओं के घरेलू और विदेशी एनजीओ में काम करने पर प्रतिबंध लगा दिया। साथ ही सभी गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) से महिला कर्मचारियों को भर्ती नहीं करने का आदेश दिया।

यह आदेश अफगानिस्तान के वित्त मंत्री कारी दीन मोहम्मद हनीफ के एक पत्र में आया है, जिसमें कहा गया है कि अगर कोई एनजीओ आदेश का पालन नहीं करता है तो अफगानिस्तान में उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल रहमान हबीब ने इस आदेश की पुष्टि की है। अभी कुछ दिन पहले ही तालिबान ने लड़कियों और महिलाओं को विश्वविद्यालय की शिक्षा लेने से भी वंचित कर दिया है और विश्वविद्यालय में उन्हें पढ़ाई करने से रोक दिया है।

तालिबान के खिलाफ फूटा गुस्सा

अफगानिस्तान में तालिबान सुरक्षा बलों ने विश्वविद्यालय में महिलाओं की शिक्षा पर प्रतिबंध का विरोध कर रहीं प्रदर्शनकारी महिलाओं को तितर-बितर करने के लिए शनिवार को उन पर पानी की बौछार की।अफगानिस्तान में तालिबान सरकार की ओर से महिलाओं के विश्वविद्यालय जाने पर रोक लगाने के मंगलवार के फैसले की कई देशों ने निंदा की है। तब से अफगान महिलाओं ने प्रतिबंध के खिलाफ प्रमुख शहरों में प्रदर्शन किया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पश्चिमी शहर हेरात में शनिवार को लगभग दो दर्जन महिलाएं प्रतिबंध का विरोध करने के लिए प्रांतीय गवर्नर के आवास की ओर जा रही थीं। उन्होंने बताया कि इस दौरान प्रदर्शनकारी महिलाएं ‘‘शिक्षा हमारा अधिकार है’’ के नारे लगा रही थीं।

बाद में सुरक्षा बलों ने पानी की बौछार कर प्रदर्शनकारी महिलाओं को तितर-बितर कर दिया। विरोध-प्रदर्शन आयोजित करने वाली मरियम ने कहा कि 100-150 महिलाओं ने विरोध में भाग लिया और वे शहर के विभिन्न हिस्सों से छोटे समूहों में एक मुख्य बैठक स्थल की ओर आगे बढ़ीं। उन्होंने कहा, ‘‘हर गली, चौराहे पर सुरक्षा बल और बख्तरबंद वाहन तैनात थे।’’ वहीं, प्रांतीय गवर्नर हमीदुल्ला एम.के एक प्रवक्ता ने दावा किया कि केवल चार-पांच प्रदर्शनकारी थीं। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘उनका कोई एजेंडा नहीं था, वे सिर्फ एक फिल्म बनाने के लिए यहां आई थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश