1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में आतंकवादियों ने किया घातक हमला, दो सैनिकों को उतारा मौत के घाट

पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में आतंकवादियों ने किया घातक हमला, दो सैनिकों को उतारा मौत के घाट

 Published : Mar 06, 2024 05:04 pm IST,  Updated : Mar 06, 2024 05:04 pm IST

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा क्षेत्र में आतंकियों ने जोरदार हमला किया है। इसमें 2 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं। हमला करने के बाद आतंकी फरार हो गए। पाकिस्तान पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। राज्य के मुख्यमंत्री ने इस आतंकी हमले की निंदा की है।

पाकिस्तान में ब्लास्ट की प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
पाकिस्तान में ब्लास्ट की प्रतीकात्मक फोटो Image Source : AP

पेशावर: पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक और आतंकी हमले से दहल गया है। इस बार फिर आतंकियों के शिकार पाकिस्तानी सैनिक बने हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार को तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों द्वारा अर्द्धसैनिक फ्रंटियर कोर के सैनिकों की टीम पर हमला कर दिया गया। इससे सैनिकों को संभलने का मौका नहीं मिल सका। जब तक सैनिक खुद को सुरक्षित कर पाते तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आतंकियों की ओर से किए गए इस घातक हमले में दो पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया।

स्थानीय सूत्रों ने बताया कि अर्द्धसैनिक बलों की टीम अफगानिस्तान से लगते बन्नू जिले की सपारी इलाके में तलाशी अभियान चला रही थी, तभी पहाड़ी की चढ़ाई करने के दौरान आतंकवादियों ने उनपर हमला कर दिया। सूत्रों ने बताया कि आतंकवादी गोलीबारी करके फरार हो गए और इस घटना में दो सैनिकों की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया।

मुख्यमंत्री ने की हमले की निंदा

 पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने इस आतंवादी हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने आतंकियों की तलाश तेज करने के लिए पुलिस को निर्देशित किया है।  मारे गए सैनिकों और घायल को बन्नू के सैन्य अस्पताल ले जाया गया है, जहां मृत सैनिकों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। वहीं घायल को उपचार दिया जा रहा है। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने सुरक्षाबलों पर आतंकियों के हमले की निंदा की और आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में सुरक्षा सेवाओं की सराहना की। (भाषा) 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश