1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. खैबर पख्तूनख्वा में TTP ने किया हमला, 12 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत

खैबर पख्तूनख्वा में TTP ने किया हमला, 12 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत

 Published : Sep 13, 2025 04:51 pm IST,  Updated : Sep 13, 2025 04:51 pm IST

गौरतलब है कि नवंबर 2022 में TTP द्वारा सरकार के साथ संघर्षविराम तोड़ने के बाद से पाकिस्तान में आतंकवाद की घटनाओं में तेज़ी आई है, और संगठन ने हमलों को और बढ़ाने की धमकी दी थी।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : AP

पेशावर:पाकिस्तान के पख्तूनख्वा में तेहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP)के हमले में 12 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई है। पाकिस्तानी सेना ने बयान जारी करके खुद यह जानकारी दी है। पाकिस्तान आरर्मी ने कहा कि पिछले चार दिनों में उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दो अलग-अलग अभियानों के दौरान कम से कम 12 सैनिक मारे गए। इस दौरान पाक आर्मी ने टीटीपी के 35 आतंकवादियों को भी मारने का दावा किया। 

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़

पाक सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने शनिवार को बताया कि ये अभियान बजौर और दक्षिण वज़ीरिस्तान जिलों में संचालित किए गए। खुफिया जानकारी के आधार पर बजौर में एक ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच भारी गोलीबारी हुई। इस मुठभेड़ में 22 TTP आतंकवादी मारे गए। वहीं दक्षिण वज़ीरिस्तान में एक अन्य ऑपरेशन में 13 आतंकवादी मारे गए, जबकि इस गोलीबारी में 12 पाकिस्तानी सैनिकों की भी जान गई।

भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

ISPR ने बताया कि आतंकवादियों से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए हैं। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार इन हमलों में अफगान नागरिकों की संलिप्तता का भी संदेह है। ISPR ने कहा कि पाकिस्तान को उम्मीद है कि अफगानिस्तान में तालिबान सरकार अपनी जिम्मेदारियों को निभाएगी और अपनी धरती का उपयोग पाकिस्तान के खिलाफ आतंकवाद के लिए नहीं होने देगी। ISPR के अनुसार, अभी भी "सैनिटाइजेशन ऑपरेशन" जारी हैं ताकि बचे हुए आतंकियों को खोज कर खत्म किया जा सके। (PTI)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश