1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. फिलीपींस के बाद अब भूकंप से कांप उठा तुर्की, 5 तीव्रता के भूचाल से दहशत में आए लोग

फिलीपींस के बाद अब भूकंप से कांप उठा तुर्की, 5 तीव्रता के भूचाल से दहशत में आए लोग

 Published : Oct 02, 2025 09:08 pm IST,  Updated : Oct 02, 2025 09:08 pm IST

फिलीपींस के बाद बृहस्पतिवार को तुर्की में आए 5.0 तीव्रता के भूकंप ने हड़कंप मचा दिया। इससे लोग घरों से निकलकर बाहर भागने लगे।

तुर्की में भूकंप की प्रतीकात्मक फोटो। - India TV Hindi
तुर्की में भूकंप की प्रतीकात्मक फोटो। Image Source : AP

इस्तांबुल: फिलीपींस के बाद अब तुर्की भी बृहस्पतिवार को जोरदार भूकंप के झटके से हिल गया। यह भूकंप तुर्की के  इस्तांबुल और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में महसूस किया गया। जो कि मध्यम तीव्रता का था। भूकंप के कारण धरती हिलने से लोग दहशत में आ गए और अपनी जान बचाने के लिए घरों से बार निकलकर भागने लगे। इससे पहले फिलीपींस में एक दिन पहले आए भूकंप में कम से कम 72 लोगों की मौत हो गई है। 

 

इमारतों को खाली कर भागे लोग

 तुर्की आपात सेवाओं ने बताया कि भूकंप के कारण लोग घबराकर इमारतों से बाहर निकले और विद्यालयों को खाली करना पड़ा, लेकिन किसी प्रकार के नुकसान या हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है। आपदा एवं आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी एएफएडी के मुताबिक शुरुआती जानकारी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 5.0 थी और इसका केंद्र तेकिरदाग प्रांत के पास मरमारा सागर में केंद्रित था। एएफडी के मुताबिक भूकंप स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:55 बजे (भारतीय समयानुसार शाम पांच बजकर 25 मिनट पर) आया। 

 

6.71 मीटर की गहरा में था केंद्र

तुर्की की आपदा एवं आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के मुताबिक भूकंप का केंद्र सतह से 6.71 किलोमीटर की गहराई पर था। निजी प्रसारक एनटीवी की खबर के मुताबिक 1.6 करोड़ की आबादी वाले शहर इस्तांबुल में बड़े भूकंप का खतरा गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। उसने बताया कि कुछ निवासी घबराहट में इमारतों से बाहर निकल आए और कुछ विद्यालयों में छात्रों को कक्षाओं से बाहर निकाला गया। इस्तांबुल के गवर्नर कार्यालय ने कहा कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक कोई नुकसान नहीं हुआ है। (एपी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश