1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. फिलीपींस में कहर बना "ट्रामी" तूफान, भारी भूस्खलन और बाढ़ ने ली 33 लोगों की जान

फिलीपींस में कहर बना "ट्रामी" तूफान, भारी भूस्खलन और बाढ़ ने ली 33 लोगों की जान

 Published : Oct 25, 2024 04:50 pm IST,  Updated : Oct 25, 2024 04:50 pm IST

फिलीपींस में ट्रामी तूफान के कहर से 33 लोगों की मौत हो गई है। कई जगहों पर भारी भूस्खलन हुआ है। राज्य अधिकारियों के मुताबिक तूफान और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या अब 65 पहुंच गई है। वहीं 11 लोग लापता हैं।

फिलीपींस की राजधानी मनीला में ट्रामी तूफान का कहर। - India TV Hindi
फिलीपींस की राजधानी मनीला में ट्रामी तूफान का कहर। Image Source : REUTERS

मनीलाः फिलीपींस में ट्रामी तूफान ने कहर मचा दिया है। ताजा खबर के अनुसार राजधानी मनीला के दक्षिण में स्थित एक प्रांत में ऊष्णकटिबंधीय तूफान ‘ट्रामी’ के कारण 33 और लोगों की मौत हो गई है। इससे कुल मौतों का आंकड़ा बढ़कर 65 हो गया है। तूफान के कारण फिलीपींस में बाढ़ और भूस्खलन ने हाहाकार मचा दिया है। बताया जा रहा है कि अधिकतर लोगों की मौत तूफान की वजह से हुए भूस्खलन के कारण हुई। फिलीपींस के एक प्रांतीय पुलिस प्रमुख ने यह जानकारी दी।

बटांगस पुलिस प्रमुख कर्नल जैसिंटो मालिनाओ जूनियर ने बताया कि बटांगस प्रांत में भूस्खलन और बाढ़ के कारण हुई मौतों के साथ ही ‘ट्रामी’ तूफान में मारे गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 65 हो गई है। ‘ट्रामी’ तूफान शुक्रवार को उत्तर-पश्चिमी फिलीपींस में आया था। मालिनाओ जूनियर ने झील किनारे स्थित तालीसे शहर से टेलीफोन के जरिए ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि 11 अन्य ग्रामीण लापता हैं। इस दौरान उनके साथ एक ग्रामीण खड़ा था, जिसकी पत्नी एवं बच्चा लापता हैं। बचावकर्मियों ने तलाश अभियान के दौरान सिर और पैर का एक हिस्सा बरामद किया, जो संभवतः लापता महिला और बच्चे का है। मालिनाओं ने मूसलाधार बारिश के कारण अपनी पत्नी और बच्चे को खोने वाले ग्रामीण के बारे में कहा, ‘‘वह पूरी तरह से टूट गया है। 

लोगों के लिए जारी हुआ अलर्ट

फिलीपींस में अभी ट्रामी तूफान और भूस्खलन का खतरा टला नहीं है। ऐसे में लोगों को अलर्ट जारी कर दिया गया है। राहत और बचाव टीमें प्रभावित इलाकों में लोगों को मदद पहुंचा रही हैं। अन्य लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है।  (एपी) 

यह भी पढ़ें

संघर्ष और अनिश्चितता के दौर में नए मुकाम पर पहुंची भारत-जर्मनी की दोस्ती, ओलाफ शोल्ज की दिल्ली यात्रा पर बोले पीएम मोदी

"दक्षिण और पूर्वी चीन सागर दुनिया में संघर्ष के नए केंद्र बिंदु", ओलाफ शोल्ज ने कहा-भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश