1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. उत्तरी-पश्चिमी पाकिस्तान में नदी में गिरी वैन, दो बच्चों समेत छह लोगों की दर्दनाक मौत

उत्तरी-पश्चिमी पाकिस्तान में नदी में गिरी वैन, दो बच्चों समेत छह लोगों की दर्दनाक मौत

 Published : Jun 27, 2023 08:55 pm IST,  Updated : Jun 27, 2023 08:55 pm IST

पाकिस्तान में तीव्र गति के कारण एक वैन अपना नियंत्रण खो बैठी और नदी में जा समाई। इससे उसमें सवार छह लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। घटना उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में हुई।

पाकिस्तान में नदी में गिरी वैन- India TV Hindi
पाकिस्तान में नदी में गिरी वैन Image Source : FILE

पाकिस्तान के उत्तरी-पश्चिमी इलाके में भीषण सड़क दुर्घटना ने कई लोगों की जान ले ली है। बताया जा रहा है कि तीव्र गति से चल रही एक वैन अचानक अपना नियंत्रण खो बैठी और एक नदी में जा गिरी। इससे वैन में सवार छह यात्रियों की मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गया। हालांकि स्थानीय लोगों ने सबसे पहले मदद की। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।

पाकिस्तान के एक बचाव अधिकारी ने बताया कि मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। बिशम से कोहिस्तान जिले के कोलाई पलास जा रही यात्री वैन के चालक ने पहाड़ी रास्ते पर एक खतरनाक मोड़ पर वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। बचाव दल के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में दो बच्चों और एक महिला समेत कम से कम छह लोगों की मौत हुई है जबकि चार अन्य घायल हुए हैं। ‘एआरवाई’ न्यूज के अनुसार, घायलों को तुरंत पाटन अस्पताल ले जाया गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती जांच के अनुसार, दुर्घटना वाहन की गति तेज होने के कारण हुई। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कार्यवाहक मुख्यमंत्री मोहम्मद आजम खान ने दुर्घटना पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को घायलों का उचित उपचार सुनिश्चित करने को कहा है। (भाषा)

यह भी पढ़ें

पुतिन से विद्रोह के बाद प्रिगोझिन ने क्यों ढूंढ़ा गुप्त ठिकाना, अब क्या होगा वैगनर चीफ का भविष्य?

प्रिगोझिन ने बदला बगावत का प्लान, पुतिन ने दे दिया "वैगनर चीफ" को अभयदान! अब पूरा पश्चिम हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश