1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. व्लादिमीर पुतिन कर रहे डुप्लीकेट का इस्तेमाल? रूसी सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल

व्लादिमीर पुतिन कर रहे डुप्लीकेट का इस्तेमाल? रूसी सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल

 Edited By: Avinash Rai
 Published : Mar 24, 2023 06:29 am IST,  Updated : Mar 24, 2023 06:29 am IST

अफवाहें फैली हुई हैं कि पुतिन के डुप्लीकेट - जिन्होंने उनकी तरह दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी कराई है - तैनात किए जा रहे हैं क्योंकि कैंसर और पार्किं संस के प्रारंभिक चरण की अफवाहों के बीच पुतिन का स्वास्थ्य बिगड़ता जा रहा है।

Vladimir Putin using duplicate Many pictures viral on Russian social media- India TV Hindi
व्लादिमीर पुतिन कर रहे डुप्लीकेट का इस्तेमाल? Image Source : AP

लंदन: रूसी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि व्लादिमिर पुतिन अपनी यात्राओं के लिए कई डुप्लीकेट का इस्तेमाल कर लोगों को ठग रहे हैं। अटकलें हैं कि राष्ट्रपति की हाल की मारियुपोल यात्रा में पुतिन के कार्बन कॉपी (हमशक्ल) का इस्तेमाल किया गया था। सवाल है : रूस पर शासन कौन कर रहा है? यह स्पष्ट नहीं है कि फुटेज किसने बनाया लेकिन ऐसा लगता है कि इसका मकसद उन रूसियों तक पहुंचना है जो खबरों के लिए सरकारी मीडिया पर भरोसा करते हैं। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, माना जाता है कि पुतिन ने नियमित रूप से प्लास्टिक सर्जरी करवाई है, क्योंकि वह 1999 में कार्यवाहक राष्ट्रपति बनते समय काफी बूढ़े लग रहे थे।

फैली हैं अफवाहें...

अफवाहें फैली हुई हैं कि पुतिन के डुप्लीकेट - जिन्होंने उनकी तरह दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी कराई है - तैनात किए जा रहे हैं क्योंकि कैंसर और पार्किं संस के प्रारंभिक चरण की अफवाहों के बीच पुतिन का स्वास्थ्य बिगड़ता जा रहा है। रूसी वीडियो बताता है- जाहिर तौर पर सबसे कमजोर डुप्लीकेट को मारियुपोल भेजा गया था, जो कृत्रिम जबड़े लगाना भूल गया। डेली मेल ने बताया कि इससे पहले यूक्रेन ने कथित रूप से युद्धग्रस्त मारियुपोल में हमशक्ल को भेजने के लिए पुतिन का मजाक उड़ाया था। कीव के अधिकारी एंटोन गेराशचेंको ने पुतिन की ठुड्डी की तीन तस्वीरें पोस्ट कीं और सवाल किया कि क्या यह वही इंसान है। उन्होंने ताना मारा: आपकी ठुड्डी के साथ क्या हुआ, पुतिन?

कौन हैं असली पुतिन?

आंतरिक मंत्री के सलाहकार ने पोस्ट किया : ऐसा लगता है कि उनके मेकअप आर्टिस्ट को पुतिन के लो क्वालिटी कॉपी पर काम करना पड़ा है। मैं सोच रहा हूं कि उनमें से कौन सा असली था? एक तस्वीर में 70 साल के पुतिन को एक महीने पहले मॉस्को में फेडरल एसेंबली को संबोधित करते हुए दिखाया गया है। एक और पुतिन को 18 मार्च को क्रीमिया में नौसैनिक बंदरगाह सेवस्तोपोल में दिखाया गया है। तीसरा फुटेज अगले दिन जारी किया गया जिसमें जाहिर तौर पर पुतिन को युद्ध-ग्रस्त मारियुपोल में दिखाया गया।

(इनपुट-आईएएनएस)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश