1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. पुर्तगाल: जंगल में आग लगने से 24 लोगों की मौत, 20 झुलसे

पुर्तगाल: जंगल में आग लगने से 24 लोगों की मौत, 20 झुलसे

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 18, 2017 10:09 am IST,  Updated : Jun 18, 2017 10:09 am IST

मध्य पुर्तगाल के जंगल में भयानक आग लगने से 24 लोगों की मौत हो गई और 20 झाुलस गए हैं। ज्यादातर लोगों की मौत कार में जलकर हुई है।

24 people die in Portugal forest fire 20 scorches- India TV Hindi
24 people die in Portugal forest fire 20 scorches

लिस्बन: मध्य पुर्तगाल के जंगल में भयानक आग लगने से 24 लोगों की मौत हो गई और 20 झाुलस गए हैं। ज्यादातर लोगों की मौत कार में जलकर हुई है। पेड्रोगन ग्रैंड के निकाय में कल दोपहर आग भड़क उठी थी। अग्निशमन दल के 500 कर्मचारी और 160 वाहनों को आग पर काबू पाने के लिए भेजा गया है। (सीरियाई सेना ने किया 48 घंटे के युद्धविराम का ऐलान)

लिस्बन के निकट सीविल प्रोटेक्शन मुख्यालय में प्रधानमंत्राी एंतोनियो कोस्टा ने कहा, जो हम लोग देख रह हैं, वह बड़ी दुखद घटना है। अभी तक 24 लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है। यह संख्या अभी और भी बढ़ सकती है। उन्होंने कहा, अभी पहली प्राथमिकता आग पर काबू पाने की है। इसके बाद ही हम समझा पाएंगे कि हुआ क्या था।

गृह राज्य मंत्री जॉर्ज गोम्स ने इससे पहले बताया था कि मारे गए गए 19 लोग नागरिक हैं। आग की वजह से कई गांव प्रभावित हुए हैं लेकिन गोम्स तत्काल इस बात पर टिप्पणी करने की स्थिति में नहीं थे कि आग से कितनी क्षति पहुंची है। राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो लीरिया क्षेत्र में पीड़ितों के परिवारवालों से मिलने गए थे। पुर्तगाल में शनिवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा चला गया था और यहां लू वाली हवाएं चल रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश