1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. इंग्लैंड: एसेक्‍स काउंटी में एक ट्रक से मिलीं 39 लाशें, जांच शुरू

इंग्लैंड: एसेक्‍स काउंटी में एक ट्रक से मिलीं 39 लाशें, जांच शुरू

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 23, 2019 02:35 pm IST,  Updated : Oct 23, 2019 02:48 pm IST

इंग्लैंड के एसेक्स काउंटी में एक ट्रक से 39 लाशें मिलने के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को कत्ल के शक के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है।

39 dead bodies found in truck container in UK - India TV Hindi
39 dead bodies found in truck container in UK  Image Source : AP

एसेक्‍स: इंग्लैंड के एसेक्‍स काउंटी में एक ट्रक से 39 लाशें मिलने के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को कत्ल के शक के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। बीबीसी के अनुसार, पुलिस को पूर्वी एवेन्यू, ग्रेस में वाटरगेड इंडस्ट्रियल पार्क से शव मिलने की खबर को लेकर 01:40 BST से पहले एम्बुलेंस सेवा द्वारा एक कॉल किया गया था।

मीडिया रिपोर्टों में बताया गया है कि मृतकों में 38 जवान और एक किशोर शामिल है। पुलिस ने कहा कि माना जा रहा है कि ट्रक बुल्गारिया से आया था और शनिवार को वेल्स के होलीहेड से ब्रिटेन में प्रवेश किया था। मुख्य अधीक्षक एंड्रयू मारिनर ने रायटर के हवाले से कहा कि "हम पीड़ितों की पहचान करने की प्रक्रिया में हैं, हालांकि, मुझे लगता है कि यह एक लंबी प्रक्रिया हो सकती है।”

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश