1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. चौथी बार चांसलर पद के लिए चुनी गई एजेंला मर्केल

चौथी बार चांसलर पद के लिए चुनी गई एजेंला मर्केल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Mar 14, 2018 05:50 pm IST,  Updated : Mar 14, 2018 05:50 pm IST

जर्मनी की संसद ने चांसलर पद के लिए एंजला मर्केल को उनके चौथे कार्यकाल के लिए आज चुना। इस तरह से यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में करीब छह महीने से चल रहा राजनीतिक गतिरोध खत्म हो गया।

Angela Merkel - India TV Hindi
Angela Merkel

बर्लिन: जर्मनी की संसद ने चांसलर पद के लिए एंजेला मर्केल को उनके चौथे कार्यकाल के लिए आज चुना। इस तरह से यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में करीब छह महीने से चल रहा राजनीतिक गतिरोध खत्म हो गया। (ALS की गंभीर बीमारी के बारे में नहीं, इस बात पर सबसे अधिक सोचते थे स्टीफन )

संसद में 364 में से 315 सांसदों ने एंजेला मर्केल के पक्ष में वोट दिया। मर्केल एक बदली हुई कैबिनेट की अध्यक्षता करेंगी। वित्त, विदेश, अर्थव्यवस्था और गृह जैसे अहम मंत्रालयों में नये चेहरे हैं। चुनाव के 171 दिनों बाद आज का संसदीय वोट हुआ।

 
हालांकि, गठबंधन के करीब 35 सांसदों ने आज उनका समर्थन नहीं किया। बर्लिन के फ्री विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर टी फास ने कहा कि गठबंधन के 2021 तक बने रहने की संभावना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश