1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. बाबा वेंगा की भविष्यवाणी: 2021 में ‘ड्रैगन’ के कब्जे में होगी मानवता, मिल जाएगा कैंसर का इलाज

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी: 2021 में ‘ड्रैगन’ के कब्जे में होगी मानवता, मिल जाएगा कैंसर का इलाज

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 24, 2020 08:34 pm IST,  Updated : Dec 24, 2020 08:42 pm IST

नए साल को लेकर तमाम तरह की भविष्यवाणियां भी तैर रही हैं, जिनमें मशहूर रहस्यवादी बाबा वेंगा की भविष्यवाणी भी शामिल है।

Baba Vanga 2021 predictions, Baba Vanga 2021, Baba Vanga 2021 China, Baba Vanga 2021 Cancer- India TV Hindi
What has Baba predicted? Baba Vanga 2021 predictions china cancer dragon trump putin bhavishyavani India, नए साल को लेकर तमाम तरह की भविष्यवाणियां भी तैर रही हैं, जिनमें से एक मशहूर रहस्यवादी बाबा वेंगा की है। Image Source : PIXABAY REPRESENTATIONAL

लंदन: कोरोना वायरस के कहर से जूझ रही दुनिया के लिए 2020 का साल कैसा गुजरा यह बताने की जरूरत नहीं है। हालांकि 2021 को लेकर लोग काफी उम्मीदों से भरे हैं और उन्हें लग रहा है कि यह साल 2020 के मुकाबले काफी बेहतर रहने वाला है। नए साल को लेकर तमाम तरह की भविष्यवाणियां भी तैर रही हैं, जिनमें मशहूर रहस्यवादी बाबा वेंगा की भविष्यवाणी भी शामिल है। बुल्गारिया की रहने वाली बाबा वेंगा नेत्रहीन थीं लेकिन कहा जाता है कि वह भविष्य देख लिया करती थीं। तो आइए, बताते हैं बाबा वेंगा ने 2021 के बारे में क्या भविष्यवाणियां की थीं।

‘मानवता को बंधक बना लेगा ताकतवर ड्रैगन’

बाबा वेंगा ने 2021 के बारे में जो भविष्यवाणी की है, वह कई लोगों को डरा सकती है। उनके मुताबिक, 2021 में दुनिया 'में भारी उथल-पुथल होगी और काफी बड़ी आपदाएं आएंगी' क्योंकि 3 'दिग्गज' एकजुट हो जाएंगे और एक 'ताकतवर ड्रैगन' मानवता को बंधक बना लेगा। माना जा रहा है कि ताकतवर ड्रैगन से बाबा वेंगा का इशारा चीन की तरफ है। खुद की मौत की भविष्यवाणी करने वाली बाबा वेंगा ने कहा कि 2021 में कठिन समय आएगा और लोगों को उनके धर्म के आधार पर विभाजित किया जाएगा। उन्होंने कहा था कि यह साल मानवता के मुकद्दर को बदलकर रख देगा।

2021 में मिल जाएगा कैंसर का इलाज
हालांकि ऐसा नहीं है कि बाबा वेंगा ने 2021 के बारे में सिर्फ डराने वाली भविष्यवाणियां की हों। उन्होंने यह भी कह था कि 2021 में दुनिया को कैंसर का इलाज मिल जाएगा। उन्होंने कहा था, ‘वह दिन आएगा जब कैंसर को लोहे की जंजीरों में जकड़ दिया जाएगा।’ बता दें कि अपनी कई भविष्यवाणियों के सच होने के बाद बाबा वेंगा पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो गईं। उन्होंने सन 5079 तक की भविष्यवाणी की है और कहा है कि इसके बाद दुनिया का अंत हो जाएगा। माना जाता है कि बाबा वेंगा ने अमेरिका पर हुए 9/11 के हमले की भी सटीक भविष्यवाणी की थी।

पुतिन और ट्रंप के बारे में की ये भविष्यवाणी
बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की है कि 2021 में डोनाल्ड ट्रंप बहरेपन के शिकार हो जाएंगे और बाद में किसी घातक बीमारी की गिरफ्त में आ जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि व्लादिमिर पुतिन की हत्या का प्रयास भी 2021 में किया जाएगा। उन्होंने यह भविष्यवाणी भी की है कि मुस्लिम कट्टरपंथी इस साल यूरोप पर एक केमिकल अटैक भी करेंगे। हालांकि ऐसा भी नहीं है कि बाबा वेंगा की हर भविष्यवाणी सही ही साबित हुई है। उन्होंने पुतिन और ट्रंप के बारे में पहले भी ऐसी भविष्यवाणियां की थीं, लेकिन वे गलत निकलीं। इसके अलावा यूरोप के बारे में की गईं उनकी कई भविष्यवाणियां गलत साबित हुईं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश