1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ब्रिटेन: 9 नौसैनिकों ने किया था मादक पदार्थो का सेवन, किए गए बर्खास्त

ब्रिटेन: 9 नौसैनिकों ने किया था मादक पदार्थो का सेवन, किए गए बर्खास्त

 Reported By: IANS
 Published : Oct 28, 2017 08:58 pm IST,  Updated : Oct 28, 2017 08:58 pm IST

ब्रिटेन की एक पनडुब्बी पर कार्यरत 9 कर्मियों को मादक पदार्थो के सेवन से संबंधित जांच में सकारात्मक पाए जाने के बाद बर्खास्त कर दिया गया है...

British Navy Submarine | AP Photo- India TV Hindi
British Navy Submarine | AP Photo

लंदन: ब्रिटेन की एक पनडुब्बी पर कार्यरत 9 कर्मियों को मादक पदार्थो के सेवन से संबंधित जांच में सकारात्मक पाए जाने के बाद बर्खास्त कर दिया गया है। 'BBC' के अनुसार, रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि सैनिकों को एचएमएस विजिलेंट से बर्खास्त कर दिया गया है।

रॉयल नेवी ने कहा है कि कर्मियों द्वारा मादक पदार्थो का सेवन बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। नौसेना ने कहा है, 'जिन लोगों का प्रदर्शन हमारे उच्च मानकों के मुकाबले खराब है, हम उन्हें सेवा से मुक्त कर रहे हैं।'

इस माह की शुरुआत में पनडुब्बी के एक कप्तान को एक क्रू सदस्य के साथ 'अनुचित संबंध' के बाद पद से हटा दिया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश