1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. पैगंबर मोहम्मद का कार्टून छापने वाली पत्रिका Charlie Hebdo के पुराने दफ्तर के बाहर हमला, 4 घायल

पैगंबर मोहम्मद का कार्टून छापने वाली पत्रिका Charlie Hebdo के पुराने दफ्तर के बाहर हमला, 4 घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 25, 2020 06:55 pm IST,  Updated : Sep 25, 2020 06:55 pm IST

फ्रांस की राजधानी पेरिस में शुक्रवार को चाकूबाजी की एक घटना में 4 लोगों के घायल होने की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना फ्रांस की प्रसिद्ध व्यंग्य पत्रिका शार्ली एब्दो (चार्ली हेब्दो) के पुराने दफ्तर के बाहर हुई है।

Charlie Hebdo, Charlie Hebdo Attack, Charlie Hebdo Mohammaed, Charlie Hebdo Muhammad- India TV Hindi
चाकूबाजी की यह घटना फ्रांस की प्रसिद्ध व्यंग्य पत्रिका शार्ली एब्दो (चार्ली हेब्दो) के पुराने दफ्तर के बाहर हुई है। Image Source : AP

पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में शुक्रवार को चाकूबाजी की एक घटना में 4 लोगों के घायल होने की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना फ्रांस की प्रसिद्ध व्यंग्य पत्रिका शार्ली एब्दो (चार्ली हेब्दो) के पुराने दफ्तर के बाहर हुई है। हमले में घायल हुए 2 लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने घटना के आरोपी एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है, हालांकि उन्होंने उसकी पहचान जारी नहीं की है। पेरिस में इन दिनों 7 जनवरी 2015 को शार्ली हेब्दो के ऑफिस पर हुए बर्बर आतंकी हमले को लेकर सुनवाई चल रही है, जिसकी वजह से इस घटना को लेकर काफी सनसनी फैल गई है।

पत्रिका ने फिर छापा पैगंबर मोहम्मद का कार्टून

बता दें कि पैगंबर मोहम्मद का कार्टून छापने के बाद 2015 में इस्लामिक चरमपंथियों के हमले का शिकार बनी Charlie Hebdo ने इसी महीने एक बार फिर उनका कार्टून छापा था। पत्रिका ने कहा था कि ‘इतिहास को दोबारा नहीं लिखा जा सकता न ही मिटाया जा सकता है।’ पत्रिका ने कार्टून छापने का फैसला मुकदमे की सुनवाई शुरू होने के मौके पर किया था। 2015 में हुई हत्याओं ने पूरे यूरोप में इस्लामिक स्टेट द्वारा हिंसा की नई लहर शुरू कर दी थी। पत्रिका के कार्यालयों में 12 लोगों समेत 17 लोग मारे गए थे। इनमें तीनों हमलावर भी शामिल थे। बुधवार से शुरू हो रहा मुकदमा 13 पुरुषों और एक महिला के खिलाफ चलेगा जिनपर हथियार एवं अन्य साजो-सामान उपलब्ध कराने का आरोप है।

एफिल टॉवर को दी गई थी बम से उड़ाने की धमकी
फ्रांस की पेरिस पुलिस ने बम हमले की धमकी के बाद एफिल टॉवर के आसपास के क्षेत्र को अवरुद्ध कर दिया है। सीन नदी से ट्रोकाडेरो प्लाजा तक टॉवर के आसपास बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन पर बम हमले की धमकी के बाद यह सुरक्षा अभियान शुरू किया गया है। चाकू से हुए हमले के बाद फ्रांसीसी प्रधानमंत्री जीन कास्टेक्स ने पेरिस के एक उत्तरी उपनगर की यात्रा को रद्द कर दिया। उन्होंने तुरंत गृह मंत्रालय पहुंचकर घटना की जानकारी ली। फ्रांस की पुलिस इस घटना को आंतकवादी हमले के एंगल से भी जांच कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश