1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. G-20 सम्मेलन के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प

G-20 सम्मेलन के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 09, 2017 09:45 am IST,  Updated : Jul 09, 2017 09:45 am IST

जी 20 सम्मेलन का समापन हो जाने के बाद आज सुबह हैम्बर्ग की सड़कों पर ताजा झड़प देखने को मिलीं। पुलिस के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

Clash between police and demonstrators after G20 conference- India TV Hindi
Clash between police and demonstrators after G20 conference

हैम्बर्ग: जी 20 सम्मेलन का समापन हो जाने के बाद आज सुबह हैम्बर्ग की सड़कों पर ताजा झड़प देखने को मिलीं। पुलिस के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारी शानजेन जिले में सम्मेलन के समापन के बाद एकत्र हो गए थे। इस जिले को धुर वामपंथी तत्वों का गढ़ माना जाता है और गुरूवार के बाद से यहां कई बार झाड़पें हुई हैं। पुलिस ने ट्विटर पर कहा, कांच की बोतलों से लैस प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों को आग लगा दी। पुलिस ने पानी की बौछारों और आंसू गैस छोड़कर उन्हें खदेड़ने की कोशिश की। (उड़ान के दौरान निकास द्वार खोलने लगा यात्री, फ्लाइट अटेंडेंट ने सिर पर फोड़ी बोतल)

पुलिस ने कहा कि कई अधिकारी घायल हुए हैं और बहुत से लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की ओर से कल दिए गए आंकड़े के अनुसार, गुरूवार के बाद से अब तक लगभग 213 पुलिस अधिकारी घायल हो चुके हैं अैर 143 लोगों को हिरासत में लिया गया है। घायल प्रदर्शनकारियों की सटीक संख्या ज्ञात नहीं है।

गुरूवार को लगभग 12 हजार लोगों द्वारा वैश्वीकरण के विरोध में निकाला जा रहा मार्च हिंसक हो उठा था। शुक्रवार की झड़प उस समय शुरू हुईं, जब वि के 20 सबसे बड़े विकसित एवं उभरती अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों ने व्यापार, आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन और अन्य अहम वैश्विक मुद्दों पर दो दिवसीय बैठक शुरू की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश